• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SR कॉलेज छात्रा प्रिया से बर्बरता, गला दबाकर हत्या, हाथ-पैर बांधकर घसीटा

Writer D by Writer D
25/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Priya

SR College student Priya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। एसआर कॉलेज (SR College ) के हॉस्टल में 8वीं की छात्रा प्रिया (Priya) के साथ अमानवीयता की सारी हदें पार की गई थी। यह उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर एक्सपर्ट बताते हैं। छात्रा की गला दबाने के साथ ही उसके साथ मारपीट की गई और जमीन पर काफी दूर तक घसीटा गया। एक्सपर्ट के साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना करने के बाद इसको हादसा नहीं हत्या की आशंका जताई है।

जालौन निवासी जसराम राठौर की बेटी प्रिया (Priya)  का बीकेटी स्थित एसआर कॉलेज में 20 जनवरी की रात शव मिला था। स्कूल प्रशासन के लगातार बयान बदलने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के हत्या की तरफ इशारे करने पर मंगलवार को पुलिस ने फारेंसिक टीम के साथ कॉलेज में पड़ताल की।

जहां पीएम रिपोर्ट को आधार मानते हुए एक्सपर्ट कहते हैं कि प्रिया की गले (सर्वाइकल) की सी-7, सी-4 और सी-5 हड्डियां टूटी हैं। वहीं, गले की चोट गिरने से नहीं दबाने से ही आ सकती आई है। प्रिया के शरीर के पिछले हिस्से में रगड़ के निशान थे। इससे साफ है कि उसका गला दबाया गया और विरोध में मारपीट के दौरान जमीन पर घसीटा गया। जिसकी वजह से उसके पैर की हड्डी व पसलियां टूटीं।

वहीं, एडीसीपी उत्तरी अभिजीत ने कॉलेज में फारेंसिक टीम के साथ जांच की। सूत्रों के मुताबिक फारेंसिक टीम और एक्सपर्ट की राय के बाद पुलिस ने भी अपनी जांच हत्या की तरफ मोड़ दी है। चर्चा है पुलिस ने घटना से जुड़े एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

क्लास 3 से पढ़ाई कर रही थी प्रिया (Priya) 

जयराम राठौर की बेटी प्रिया एसआर स्कूल में कक्षा तीन से (2017) से पढ़ रही थी। पिता जयराम के मुताबिका, 8 फरवरी 2021 को प्रिया की प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका मां जयंती का हमीरपुर तबादला होने के चलते 2021 में हॉस्टल में रख दिया। आजकल वह परिवार के साथ जालौन में रह रहे है। सर्दियों की छुट्टी में बेटी घर आई थी। गुरुवार को ही छुट्टी से घर लौटी थी। उसके घर से जाने के करीब 30 घंटे बाद उसकी मौत की खबर आ गई। जिससे पूरा परिवार टूट गया है।

पिता से आखिरी बार हुई थी बात

पिता जयराम राठौर के मुताबिक, शुक्रवार शाम 7 बजकर 47 मिनट पर वार्डन से कहकर अपनी बेटी से बात की थी। फोन पर उसने कुछ कमजोरी महसूस होने की बात कही। इस पर खाना खाकर आराम करने की बात कही। हम लोग खाना खाने की तैयारी कर रही रहे थे कि तभी 9:04 पर वार्डन का फोन आया कि प्रिया (Priya) गंभीर हालत में कालेज परिसर में स्कूटी के पास पड़ी मिली है। हम लोग लखनऊ के रवाना ही हुए कि जानकारी हुई कि उसकी मौत हो गई है।

सुबह 4 बजे के करीब कालेज परिसर पहुंच कर घटना के विषय में जानकारी की।तब उसके साथ रहने वाले बच्चों ने हादसे के विषय में कुछ भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। वह एक बड़े कमरे तीन बच्चों के साथ रहती थी। हॉस्टल में बाहरी लोगों का आना-जाना मना था। इसलिए वह खुद कभी हॉस्टल के अंदर नहीं गए थे।

Tags: Lucknow NewspriyaSR College
Previous Post

25 जनवरी राशिफल: जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Next Post

Building Collapse: सपा विधायक का बेटा हिरासत में, याजदान बिल्डर्स ने बनाया अपार्टमेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नेपाल की आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

27/08/2026
उत्तर प्रदेश

स्क्रैप हुए वाहनों में 48.5 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की, देश में नंबर वन का बनाया रिकॉर्ड

27/08/2026
Next Post
Building Collapse

Building Collapse: सपा विधायक का बेटा हिरासत में, याजदान बिल्डर्स ने बनाया अपार्टमेंट

यह भी पढ़ें

US Ambassador Sergio Gor arrives in Kashmir

कश्मीर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, बोले- ‘J&K भारत का अहम हिस्सा’

19/08/2026
cm ygoi

योगी सरकार के बेहतर प्रबंधन से प्रदेश में कोरोना की रफ्तार हुई धीमी

07/05/2021

अमीर गरीब के खाई मिटाने के लिए आर्थिक संतुलन जरूरी : दिनेश शर्मा

24/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version