• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.42 करोड़ के पार, 6 लाख से अधिक की मौत

Desk by Desk
19/07/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीजिंग/जिनेवा/नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है और दुनियाभर में इससे अब तक 1.42 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं तथा छह लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

कोविड-19 के संक्रमितों के मामले में अमेरिका दुनिया भर में पहले, ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। वहीं इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है जबकि भारत मृतकों की संख्या के मामले में आठवें स्थान पर है।

बिहार में कोरोना के विस्‍फोटक हुए हालात, 10 दिनों में कोरोना के मामले दोगुने

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,42,41,343 हो गयी है जबकि अब तक इस महामारी के कारण 6,01,455 लोगों ने जान गंवाई है।

विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 37,11,297 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,40,119 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 20,74,860 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 78,772 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 38902 नये मामले सामने आये हैं और इसके साथ ही यहां इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 10,77,618 हो गयी है। देश में अब तक कुल 6,77,423 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 26,816 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। देश में वर्तमान में 3,73,379 सक्रिय मामले हैं।

देश में कोरोना के 24 घंटे में रिकॉर्ड 38902 मामले, अब तक 10.77 लाख से ज्यादा केस

रूस कोविड-19 के मामलों में चौथे नंबर पर है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 7,64,215 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 12,228 लोगों ने जान गंवाई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। जिसके कारण कोरोना से संक्रमित होने के मामले में दक्षिण अफ्रीका पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां इससे अब तक 3,50,879 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4948 लोगों की मौत हो चुकी है।

पेरू में भी लगातार हालात खराब होते जा रहे है वह इस सूची में छठें नम्बर पर है। यहां संक्रमितों की संख्या 3,49,500 हो गई तथा 12,998 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मैक्सिको में कोरोना से अब तक 3,38,913 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 38,888 लोगों की मौत हुई है। कोविड-19 से संक्रमित होने के मामले चिली अब आठवें नंबर पर पहुंच गया है। यहां इससे अब तक 3,28,846 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 8,445 है।

ब्रिटेन संक्रमण के मामले में नौवें नंबर पर है। यहां अब तक इस महामारी से 2,95,632 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 45,358 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

वहीं खाड़ी देश ईरान में संक्रमितों की संख्या 2,71,606 हो गई है और 13,979 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 2,61,917 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 5522 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं स्पेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,60,255 है जबकि 28,420 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सऊदी अरब में कोरोना संक्रमण से अब तक 2,48,416 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 2447 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 2,44,216 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,042 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,18,717 हो गयी है और 5475 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,11,943 हैं और 30,155 लाेगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में 2,02,426 लोग संक्रमित हुए हैं और 9091 लोगों की मौत हुई है।

बंगलादेश में 2,02,066 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं जबकि 2581 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से नीदरलैंड में 6155, बेल्जियम में 9800, कनाडा में 8892, स्वीडन में 5619, इक्वाडोर में 5282, मिस्र में 4251, इंडोनेशिया में 4016, इराक में 3691, स्विट्जरलैंड में 1969, रोमानिया में 2009, अर्जेंटीना में 2220, बोलीविया में 2106, आयरलैंड में 1753 और पुर्तगाल में 1684 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

Tags: 24ghanteonline.comAustraliabahrainBrazilcanadacorona americacorona effecting worldcorona francecorona lockdowncorona newscorona outbreakcorona symptomscorona symptoms indiaCorona updateCoronaviruscoronavirus americaCoronavirus Chinacoronavirus curecoronavirus in indiacoronavirus in worldcoronavirus iran updatecoronavirus italyCoronavirus live updatescoronavirus newsCoronavirus Pandemiccoronavirus prevention foodcoronavirus prevention tipscoronavirus symptomscoronavirus updatecoronavirus updates in worldcoronavirus vaccinecoronavirus wikicoronavirus worldcovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19czechiaEstoniaFinlandGreecehubei lockdownirelandisraellockdownPakistanPeshawarpolandPortugalQatarRussiaSaudi ArabiaSingaporesloveniaWorld Health OrganizationWorld Hindi Newsn Corona casualtyworld lockdownWorld News in Hindiअमेरिका में संक्रमितकोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस का कहरकोरोना वायरस के लक्षणदुनिया में कोरोनादुनिया में कोरोना वायरसवेनेजुएला में पहली मौत
Previous Post

मैं विकास दुबे कानपुर वाला… की कहानी अब रुपहले पर्दे पर होगी रिलीज

Next Post

दिल्ली के मिंटो रोड पर भारी जरभराव से डूबे टैम्पो ड्राइवर की मौत

Desk

Desk

Related Posts

Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
CM Dhami heard public grievances at the camp office.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

31/07/2026
Free land allotted to the Police Department in New Tehri on CM Dhami's instructions.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर नई टिहरी में पुलिस विभाग को निःशुल्क भूमि आवंटित

31/07/2026
CM Dhami inaugurated 8 projects.
Main Slider

गदरपुर को ₹28.30 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने 8 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

31/07/2026
CM Dhami
Main Slider

रुद्रपुर में मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

31/07/2026
Next Post
ड्राइवर की मौत

दिल्ली के मिंटो रोड पर भारी जरभराव से डूबे टैम्पो ड्राइवर की मौत

यह भी पढ़ें

fire

चलती कॉलेज बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची छात्रों की जान

07/06/2022
CM Dhami

उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, ढोल-नगाड़ों की थाप पर मुख्यमंत्री धामी संग थिरके

04/06/2024
Bhindi

भिंडी की सब्जी बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान, लिसलिसापन होगा दूर

29/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version