• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3.44 करोड़ के करीब, 10.26 लाख से अधिक कालकवलित

Desk by Desk
03/10/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप से विश्वभर में करीब 3.44 करोड़ संक्रमित हैं और 10.26 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गयी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्वभर में तीन करोड़ 44 लाख 97 हजार तीन सौ 81 लोग संक्रमित हो चुके है तथा अब तक 10 लाख 26 हजार सात सौ 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से 2.08 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है तथा यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 73.31 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।

डायरेक्टर करण जौहर ने पीएम मोदी को क्यों लिखी चिट्ठी?

भारत में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक संक्रमितों की कुल संख्या अब 64,73,545 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में 75,628 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसके साथ ही अब तक कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 54,27,706 हो गयी है। संक्रमितों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मामलों की संख्या 2]779 बढ़कर 9,44,996 हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 1069 मरीजों की मौत हो गयी जिससे संक्रमण से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 10,0842 हो गयी है।

ब्राजील में अब तक लगभग 48.47 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 1.44 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 11.88 लाख हो गई है तथा 20,981 लोगों ने जान गंवाई है। कोलंबिया ने कोरोना से प्रभावित होने के मामले में पेरू के पीछे छोड़ दिया है। यहां पर इस जानलेवा विषाणु से अब तक करीब 8.41 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 26,397 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यह कोरोना से संक्रमित होने के मामले में छठे स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 8.18 से अधिक लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 32,535 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन कोरोना संक्रमितों की संख्या में सातवें स्थान पर आ गया है जहां यह संख्या 7.79 लाख हो गयी है। वहीं यहां इस वायरस से मरने वालों की संख्या 32,086 हो गयी हैं।

अमिताभ बच्चन : लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को हवाई जहाज से घर पहुंचाया

अर्जेंटीना ने कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में मेक्सिको को पीछे छोड़ दिया है। यहां इस जानलेवा विषाणु से अब तक 7.79 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 20,599 लोगों की मौत हुयी है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक करीब 7.53 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 78,492 लोगों की मौत हो चुकी है।

दक्षिण अफ्रीका में करीब 6.77 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16,909 लोगों की मृत्यु हुई है। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में फ्रांस ने चिली को पीछे छोड़ दिया है। यहां इसकी चपेट में अब तक 6.29 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 32,171 लोगों की मृत्यु हुई है। ब्रिटेन में कोरोना से अब तक लगभग 4.69 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 42,358 लोगों की मौत हुई है। चिली में कोरोना से लगभग 4.66 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 12,867 लोगों की मौत हुई है। ईरान में इस महामारी से 4.64 लाख से अधिक लोग संक्रमित है जबकि 26,567 लोगों की मौत हो चुकी है।

इराक ने कोरोना संक्रमितों के मामले में सऊदी अरब, पाकिस्तान और बंगलादेश को पीछे छोड़ दिया है। यहां संक्रमितों की संख्या 3.72 लाख है वहीं 9,298 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 3.66 लाख हो गई है तथा 5305 लोगों की मौत हो चुकी है।

सऊदी अरब में कोरोना के 3.35 लाख मामले सामने आए हैं जबकि 4,823 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

तुर्की में इस महामारी से अब तक 3.21 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 8,325 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 3.19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,941 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना वायरस पर पोती आराध्या ने अमिताभ बच्चन को दी यह सीख

फिलीपींस में संक्रमितों की संख्या लगभग 3.16 लाख से अधिक हो गई है और 5,616 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक लगभग 3.13 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,499 लोगों की मौत हो चुकी है।

जर्मनी में अब तक 2.98 लाख से अधिक लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं तथा 9,518 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 2.95 लाख से अधिक हो गयी है तथा 10,972 लोगों की मौत हो चुकी है।

रिलायंस रिटेल में निवेशकों का तांता, GIC 5512.5 करोड़ और TPG 1837.5 करोड़ रुपए का करेगी निवेश

कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 11495, बेल्जियम में 10023, कनाडा में 9466, बोलीविया में 8045, नीदरलैंड में 6,482, स्वीडन में 5895, मिस्र में 5956, चीन में 4739, रोमानिया में 4,915, यूक्रेन में 4,357, ग्वाटेमाला में 3267, पोलैंड में 2570, पनामा में 2,406, होंडुरास में 2,380 और स्विट्जरलैंड में 2075 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: 24ghanteonline.comAustraliabahrainBrazilcanadacorona americacorona effecting worldcorona francecorona lockdowncorona newscorona outbreakcorona symptomscorona symptoms indiaCorona updateCoronaviruscoronavirus americaCoronavirus Chinacoronavirus curecoronavirus in indiacoronavirus in worldcoronavirus iran updatecoronavirus italyCoronavirus live updatescoronavirus newsCoronavirus Pandemiccoronavirus prevention foodcoronavirus prevention tipscoronavirus symptomscoronavirus updatecoronavirus updates in worldcoronavirus vaccinecoronavirus wikicoronavirus worldcovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19czechiaEstoniaFinlandGreecehubei lockdownirelandisraellockdownPakistanPeshawarpolandPortugalQatarRussiaSaudi ArabiaSingaporesloveniaWorld Health OrganizationWorld Hindi Newsn Corona casualtyworld lockdownWorld News in Hindiअमेरिका में संक्रमितकोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस का कहरकोरोना वायरस के लक्षणदुनिया में कोरोनादुनिया में कोरोना वायरसवेनेजुएला में पहली मौत
Previous Post

डायरेक्टर करण जौहर ने पीएम मोदी को क्यों लिखी चिट्ठी?

Next Post

कोरोना की वजह से टर्म प्लान की पड़ताल सबसे अधिक बढ़ी

Desk

Desk

Related Posts

Dahi Paratha
Main Slider

टिफिन में पैक करें ये टेस्टी डिश, बच्चों के फेस पर आएगी मुस्कान

16/06/2026
Coffee Ice Cream
Main Slider

इस डिश से गर्मियों को बनाएं Cool-Cool, नोट करें टेस्टी रेसिपी

16/06/2026
hands
फैशन/शैली

हाथों का कालापन करता है शर्मिंदा, इन उपायों से दूर करें समस्या

16/06/2026
Mother and daughter attempted self-immolation near Vidhan Bhavan
Main Slider

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

15/06/2026
172 farmers from Jewar met CM Yogi
Main Slider

किसानों के सम्मान में योगी सरकार की पहल, पहली फ्लाइट से लखनऊ बुलाया

15/06/2026
Next Post
life insurance

कोरोना की वजह से टर्म प्लान की पड़ताल सबसे अधिक बढ़ी

यह भी पढ़ें

murder

शराब पीने से मना किया तो कर दी पत्नी की हत्या

15/04/2022
Shot

सिपाही ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

20/02/2023
महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल

महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष के बिगड़े बोल, डिप्टी सीएम पवार के लिए कहा- हम तुम्हारे…

11/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version