• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार ने की शानदार रिकवरी

Writer D by Writer D
12/12/2022
in Business
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार में भी आज दबाव का माहौल बना हुआ नजर आ रहा है। कारोबार की शुरुआत में हालांकि शेयर बाजार (Share Market) में जबरदस्त गिरावट नजर आई, लेकिन कुछ देर बाद ही खरीदारों ने एक्टिव होकर बाजार को शानदार रिकवरी करने में मदद की। खरीदारी के सपोर्ट के बावजूद बाजार पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है, जिसकी वजह से शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.13 प्रतिशत और निफ्टी 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

पहले 1 घंटे के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से डिवीज लेबोरेट्रीज, कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयरों में 1.80 प्रतिशत से लेकर 0.69 प्रतिशत की मजबूती नजर आ रही थी। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, टाइटन कंपनी, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में 1.79 प्रतिशत से लेकर 0.96 प्रतिशत की कमजोरी बनी हुई थी।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,931 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,142 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 789 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 13 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में और 17 शेयर बिकवाली के दबाव के कारण लाल निशान में बने हुए थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान में और 29 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

वैश्विक स्तर पर बने दबाव की वजह से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज 411.11 अंक की कमजोरी के साथ 61,770.56 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही निगेटिव सेंटिमेंट्स के कारण ये सूचकांक गिरकर 61,676.15 अंक तक पहुंच गया। लेकिन पहले 10 मिनट के कारोबार के बाद ही बाजार में खरीदारों ने एक्टिव होकर लिवाली शुरू कर दी।

खरीदारी के समर्थन से सुबह 10 बजे के करीब सेंसेक्स निचले स्तर से करीब 500 अंक की रिकवरी करके हरे निशान में 62,200.19 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद एक बार फिर हुई बिकवाली के कारण ये सूचकांक दोबारा लाल निशान में लुढ़क गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 78.74 अंक की कमजोरी के साथ 62,102.93 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

18 साल पुराने हत्याकांड में रिटायर DIG की पत्नी गिरफ्तार

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज कमजोर शुरुआत की। ये सूचकांक 94.45 अंक की गिरावट के साथ 18,402.15 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी पर भी बिकवाली का असर पड़ा। बिकवाली के दबाव में निफ्टी गिरकर 18,345.70 अंक तक पहुंच गया। लेकिन पहले 10 मिनट के कारोबार के बाद ही तेज खरीदारी शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक ने भी बड़ी छलांग लगाई ।

लिवालों की खरीदारी से सुबह 10 बजे के करीब ये सूचकांक हरे निशान में 18,502.45 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद प्रॉफिट बुकिंग के चक्कर में हुई बिकवाली के कारण निफ्टी दोबारा लाल निशान में गिर गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे ये सूचकांक 17.25 अंक की कमजोरी के साथ 18,479.35 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में भी शेयर बाजार ने कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 526.76 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,654.91 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 178.80 अंक यानी 0.97 प्रतिशत की टूट कर 18,317.80 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 389.01 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,181.67 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 112.75 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,496.60 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

18 साल पुराने हत्याकांड में रिटायर DIG की पत्नी गिरफ्तार

Next Post

‘मैं तुमसे फिर मिलूंगी’, शहनाज को आई सिद्धार्थ की याद, शेयर की एडोरेबल थ्रोबैक फोटो

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

ग्रीन जोन में शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान

17/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी ने पकड़ी रफ़्तार

16/07/2026
Business

सोना लुढ़का, चांदी के भाव जस के तस

15/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 480 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

14/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में आई बहार! बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल

13/07/2026
Next Post
siddharth-shehnaz

'मैं तुमसे फिर मिलूंगी', शहनाज को आई सिद्धार्थ की याद, शेयर की एडोरेबल थ्रोबैक फोटो

यह भी पढ़ें

Irfan Solanki

सपा विधायक इरफान सोलंकी को बड़ा झटका, इस मामले में सात साल की सजा

07/06/2024
pm kisan yojna

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिलता है 6 हजार रुपये

21/08/2020

बिहार सरकार लॉकडाउन पर बोली- वायरल लेटर है फेक, शाम को होगी कैबिनेट की बैठक

29/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version