• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी कोरोना की चेन तोड़ने के लिए यूपी के इन 7 जिलों में दिए ये सख्त निर्देश

Desk by Desk
09/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
लव जिहाद पर सीएम योगी की चेतावनी CM Yogi's warning on love jihad

लव जिहाद पर सीएम योगी की चेतावनी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

लखनऊ । यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए शुक्रवार को सख्त निर्देश दिए हैं। योगी ने लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और वाराणसी में विशेष सतर्कता बरतते हुए चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने सर्विलांस, काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा मेडिकल टेस्टिंग के कार्य को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। pic.twitter.com/qABXgu6Hpk

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 9, 2020

उन्होंने प्रदेश में पिछले 22 दिनों में उपचाराधीन कोरोना मरीजों की संख्या में 27 हजार कमी आने पर संतोष व्यक्त किया। कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए बचाव और उपचार के व्यापक प्रबन्ध निरन्तर जारी रखे जाएं। आदित्यनाथ ने एक उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि सभी कोविड चिकित्सालयों में आवश्यक दवाओं, चिकित्सा उपकरण और ऑक्सीजन की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

युवती ने शारीरिक संबंध नहीं बनाया ,तो मालिक बोला-नौकरी पर आने की जरूरत नहीं

उन्होंने जनपद स्तर पर कोविड-19 की उपचार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) और अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा-शिक्षा) द्वारा जिलाधिकारियों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से संवाद स्थापित करते हुए चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने कोविड-19 मरीजों के कम स्वस्थ दर वाले जनपदों के जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से स्थिति की संम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर इस दर में वृद्धि के लिए सभी प्रबन्ध सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

अभियान के दौरान अस्पताल, विद्यालय, कार्यालय सहित सभी सार्वजनिक स्थानों आदि पर साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन के विशेष प्रयास किए जाएं: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 9, 2020

10-16 अक्टूबर तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑनलाइन ओपीडी सेवा ई-संजीवनी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसके माध्यम से चिकित्सीय परामर्श प्राप्त कर सकें। उन्होंने 10 से 16 अक्टूबर, 2020 तक प्रदेश में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अभियान के दौरान अस्पताल, विद्यालय, कार्यालय सहित सभी सार्वजनिक स्थानों आदि पर साफ-सफाई और स्वच्छता के विशेष प्रयास किए जाएं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश में कृषि आधारभूत संरचना के विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपए की धनराशि का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में कृषि संबंधी आधारभूत संरचना के क्षेत्र में व्यापक सम्भावनाएं हैं। उन्होंने खाद्यान्न भंडारण के लिए गोदामों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता पर पूर्ण किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे कृषकों और कृषि क्षेत्र को लाभ होगा।

Tags: Chief Minister Yogi Adityanathcm yogi adityanathCoronaviruscovid19LucknowUttar Pradesh
Previous Post

ग्रेटर नोएडा : आठवीं की छात्रा से पड़ोस में रहने तीन लड़कों ने किया गैंगरेप

Next Post

सयानी गुप्ता ने अपने जन्मदिन पर शेयर कि मन की बात

Desk

Desk

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
sayanigupta सयानी गुप्ता

सयानी गुप्ता ने अपने जन्मदिन पर शेयर कि मन की बात

यह भी पढ़ें

ATS

पाकिस्तानी आतंकी शाहजाद भट्टी नेटवर्क की जांच तेज, राजस्थान ATS ने कई शहरों में मारे छापे

03/07/2026
Mohanlalganj trade board

सुजीत पाण्डे के हत्यारों का सामाजिक बहिष्कार करेगें व्यापारी

05/02/2021
Share Market

ग्रीन जोन में शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान

17/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version