• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ताजनगरी आगरा में अब पर्यटक देख सकेंगे नौटंकी और कथक के Live Show

Desk by Desk
29/11/2020
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश
0
center of excilence

center of excilence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर यूनीवर्सिटी अब संस्कृति भवन को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस नाम से विकसित कर रहा है। नई शिक्षा नीति के सुझावों के अनुपालन में विश्वविद्यालय इस सेंटर में स्टडी विद वर्क के उद्देश्य साथ नए पाठ्यक्रम भी शुरू करने का विचार कर रहा है। बृज के साथ काशी की संस्कृति और बुंदेली कल्चर को भी बचाने का काम इस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होगा। शिल्पग्राम के तर्ज पर यहां कई कलाएं भी प्रदर्शित की जाएंगी। पर्यटक यहां आकर इन विधाओं को देखने के साथ ही पसंद आने पर खरीदारी भी कर सकेंगे। यही नहीं, इस सेंटर में कथक और नौटंकी के लाइव शो भी हुआ करेंगे।

भारत का सबसे अनोखा है ये ‘लीला चित्र मंदिर’, यहां दीवार पर लिखी है पूरी गीता

40 करोड़ की बनी है इमारत

सिविल लाइंस स्थित ललित कला संस्थान की इमारत को ही नए सिरे से बनाया गया है। इसे संस्कृति भवन का नाम दिया गया है। इस इमारत का बजट 40 करोड़ रुपये हैं। इसी इमारत में ललित कला संस्थान और इतिहास विभाग को स्थानातंरित किया जाएगा। यहां 300 सीटों का आडीटोरियम, आर्ट गैलरी आदि भी तैयार किए गए हैं। दिसंबर में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल इसका उदघाटन करेंगी। भवन को सेंटर आफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। जिसे काफी सराहा गया है। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही हर साल 30 लाख रुपये की फंडिंग मिलेगी। पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय से भी वार्ता चल रही है।

सेंटर में दिखेगी संस्कृतियों की झलक

इस सेंटर में बृज संस्कृति के साथ-साथ बुंदेलखंड और काशी की संस्कृतियों को भी सहेजा जाएगा। यहां मूर्ति कला, सांझी कला, रास, लोक कलाओं को भी जीवंत रखा जाएगा। आर्ट गैलरी में संस्कृतियों को सहेजे पोट्रेट, मूर्तियां आदि प्रदर्शित किए जाएंगे।

चंडीगढ़ : शहर के हर नौ में से एक पुरुष व आठ में से एक महिला को कैंसर की आशंका

यह सब कुछ होगा सेंटर में

  • इस सेंटर के लिए स्टडी विद वर्क के लिए कई नए पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे, जिन्हें राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों के साथ साझा भी किया जाएगा।
  • आगरा के टूरिस्ट गाइडों के लिए पाठ्यक्रम भी शुरू किया जाएगा, जिससे वे आगरा के इतिहास को विदेशी और स्वदेशी पर्यटकों को समझा सकें।
  • इतिहास, कला और तकनीक से संबंधित पाठ्यक्रम भी शुरू होंगे। आधुनिक तकनीकों के आधार पर संस्कृति और कला सहेजने का काम किया जाएगा।
  • गुरुकुल की पद्धति को अपनाया जाएगा, हवन और यज्ञ होंगे।
  • उत्तर प्रदेश की संस्कृति और धरोहरों का विस्तार किया जाएगा।
  • विजुअल आर्ट, साझीं कला, मूर्ति कला, मोराल पेटिंग, मड आर्ट को विकसित किया जाएगा।
  • मथुरा कला शैली, गांधार कला शैली, अमरावती कला शैली पर शोध होगा। इसके साथ ही आर्कीटेक्चर पर भी शोध होगा।
  • संगीत, वाद्य, नृत्य, रंगमंच, भगत आदि का भी प्रदर्शन किया जाएगा।
  • म्यूजियम भी बनाया जाएगा, जिसमें आगरा और आसपास की एतिहासिक इमारतों की जानकारी दी जाएगी।
  • फिरोजाबाद की चूड़ी, मथुरा की पोशाक, आगरा का जूता, चमड़ा और कालीन उद्योग की जानकारी भी दी जाएगी।
Tags: agra-city-jagran-specialAmbedkar University AgraAttraction for TouristCenter of ExellenceHPJagranSpecialKathakLive showNational newsNautankiNEWSstateUttar Pradesh news hindi news
Previous Post

भारत का सबसे अनोखा है ये ‘लीला चित्र मंदिर’, यहां दीवार पर लिखी है पूरी गीता

Next Post

संयोगिता महाजन मेमोरियल ट्रस्ट ने जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर खुशी लाने का किया अनोखा प्रयास

Desk

Desk

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Next Post
संयोगिता महाजन मेमोरियल ट्रस्ट

संयोगिता महाजन मेमोरियल ट्रस्ट ने जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर खुशी लाने का किया अनोखा प्रयास

यह भी पढ़ें

CM Dhami

अचानक बाल विकास अनुभाग पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

09/08/2023
मुख्तार अंसारी के बेटे

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, FIR के बाद से है दोनों फरार

16/09/2020
chhatrasaal

नोएडा : छत्रसाल स्टेडियम अखाड़े के पहलवानों ने दिखाया दम-खम

29/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version