• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में 10 IPS अफसरों का ट्रांसफर, चंद्रप्रकाश बने द्वितीय डीआईजी लखनऊ

Writer D by Writer D
03/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Transfer

Transfer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है। मंगलवार देर रात 10 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर किया गया। इनमें से 9 अफसर डीआईजी (DIG) रैंक के हैं, वहीं एक एसपी सिटी स्तर के हैं। इनके अलावा देर रात 4 एडिशनल एसपी स्तर के पीपीएस अधिकारियों का भी तबादला हुआ है। एडिशनल एसपी को तत्काल प्रभाव से चार्ज लेने के आदेश भी दिए गए हैं। मुकुल गोयल के डीजीपी बनने के बाद आईपीएस अफसरों के तबादले की यह पहली बड़ी सूची जारी की गई है। चर्चा है कि जल्द ही एडीजी, आईजी और जिला पुलिस कप्तानों की तबादला सूची भी जारी होगी। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक तबादला सूची पर मंथन चल रहा है।

डीजीपी मुकुल गोयल ने चार्ज लेने के बाद एसटीएफ, एटीएस, एसडीआरएफ, पीएसी जैसे पुलिस के अलग-अलग यूनिट की समीक्षा की। इसके बाद काफी मंथन के बाद ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। अगस्त से ही यूपी पुलिस त्योहारों को सकुशल निपटाने की तैयारी में लग जाती है, जिसको देखते हुए ये तबादले काफ़ी अहम माने जा रहे हैं।

तबादला सूची के मुताबिक असम कैडर से यूपी कैडर में प्रतिनियुक्ति पर आए आनंद प्रकाश तिवारी को अपर पुलिस आयुक्त (कानपुर पुलिस कमिश्नरेट) के तौर पर तैनाती दी गई है। वहीं, चंद्रप्रकाश-द्वितीय को डीआईजी (यूपी स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स, लखनऊ) बनाया गया है।

राहुल की नाश्ते पर विपक्ष से मुलाक़ात, इन पार्टियों ने किया किनारा

इनके अलावा उपेंद्र अग्रवाल डीआईजी पुलिस मुख्यालय लखनऊ, धर्मेंद्र सिंह डीआईजी रेलवे लखनऊ, जे रविंदर गौड़ डीआईजी गोरखपुर रेंज बनाए गए हैं। डॉ प्रीतिंदर सिंह को डीआईजी सहारनपुर रेंज, आरके भारद्वाज को डीआईजी मिर्ज़ापुर रेंज और अखिलेश कुमार को डीआईजी आजमगढ़ रेंज में भेजा गया है। वहीं, सुभाषचंद्र दुबे को अपर पुलिस आयुक्त, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट, विकास कुमार को एसपी सिटी आगरा तैनाती दी गई है।

पीपीएस अफसरों के भी ट्रांसफर

इनके अलावा देर रात 4 एडिशनल एसपी स्तर के पीपीएस अधिकारियों का भी तबादला हुआ है। इनमें राम अरज एडिशनल एसपी बिजनौर, अनित कुमार एडिशनल एसपी क्राइम मेरठ, मोहिनी पाठक एडिशनल एसपी यूपी 112 लखनऊ और रामसुरेश उप सेनानायक 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर भेजे गए हैं।

Tags: 10 IPS TransfersLucknow Newstransferstransfers in UP
Previous Post

राहुल की नाश्ते पर विपक्ष से मुलाक़ात, इन पार्टियों ने किया किनारा

Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता बरकरार, जानें आज के भाव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में जैन पर्यटन को रफ्तार, फिरोजाबाद स्थित छदामी लाल जैन मंदिर का 80 फीसदी काम पूरा

01/10/2026
Main Slider

वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

01/10/2026
Main Slider

वृद्धजन परिवार की विरासत और सुरक्षाकवच, सम्मान-सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी: धामी

01/10/2026
Main Slider

‘अखिलेश से पूछिए, इंडी गठबंधन की बैठक में क्यों नहीं आए?’, ओपी राजभर का राहुल गांधी पर सीधा हमला

01/10/2026
Main Slider

यूपीआईटीएस: स्वाद की विरासत को मिली वैश्विक उड़ान

01/10/2026
Next Post
petrol

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता बरकरार, जानें आज के भाव

यह भी पढ़ें

LPG gas cylinder

गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, इतने रुपये की हुई कटौती

01/08/2023
Jaya Ekadashi

रमा एकादशी कब है? जानिए डेट, शुभ मुहूर्त व महत्व

26/10/2021
Grah Gochar in July

जुलाई में ये ग्रह करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए होगा अनलकी

30/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version