• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
31/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कौशांबी, क्राइम
0
Gang Rape

Gang Rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कौशाम्बी के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र में टैक्सी के इंतजार कर रही एक महिला को कार से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पुलिस सोमवार को प्रकरण में तीन युवकों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।

आरोप है कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने पहले पीड़ित पर दबाव बना समझौता कराए जाने की कोशिश की, लेकिन महिला के इनकार के बाद केस दर्ज कर युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी एवं एससी-एसटी की धाराओं में कार्यवाही की गई है।

पुलिस के अनुसार 24 अगस्त को सैनी थाना क्षेत्र के एक महिला धाता फतेहपुर अपनी रिश्तेदारी में जाने के लिए टैक्सी में सवार हुई। टैक्सी चालक मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के नारा चौराहे पर महिला को छोड़ दिया। महिला टैक्सी से उतर अगली टैक्सी का इंतजार करने लगी। करीब छह बजे एक लक्जरी कार सवार युवक रितिक सिंह पटेल पुत्र अक्षय पटेल निवासी उदहीनखुर्द थाना मोहब्बतपुर पइंसा, दीपू सिंह पुत्र फतेह बहादुर निवासी उदहीनखुर्द थाना मोहब्बतपुर पइंसा व आकाश तिवारी पुत्र कल्लू महाराज (करवरिया परिवार के रिस्तेदार) पहुंचे। महिला को जबरन गाड़ी में अगवा कर उनसे धाता फतेहपुर के एक निजी स्कूल में लेकर पहुंचे। तीनों ने महिला से जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। युवकों ने महिला की वीडियो भी मोबाइल से बना ली। महिला की हालात बिगड़ने पर उसे वही छोड़कर फरार हो गए।

पीड़ित ने बताया, युवकों ने खुद के रसूकदार बताकर कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किसी तरह अपने घर पहुंची। पीड़ित ने डर के मारे किसी से शिकायत नहीं की।

26 अगस्त की दोपहर आरोपित युवक नशे की हालात में महिला का घर खोजते सैनी थाना क्षेत्र स्थित घर पहुंचे। महिला का वीडियो दिख उसके अपने साथ चलने का दबाव बनाने लगे। महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब हो गई। आरोपित युवकों के जाने के बाद महिला अपने पति के साथ मोहब्बतपुर पइंसा थाना पहुंची। पुलिस से अपनी व्यथा बताई।

लिखित शिकायत के बाद भी पुलिस ने एक दिन बाद आने को कहा। 27 अगस्त को दोबारा थाने पहुंचने पर पुलिस ने महिला से प्रकरण में समझौता करने का दबाव बनाया। पीड़ित किसी भी हालात में समझौते को तैयार नहीं हुई। मजबूरन पुलिस ने कार्यवाही शुरू करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

सोमवार को पुलिस ने प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 डी, 504, 506 व एससी-एसटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया। पीड़ित महिला का मेडिकल कराया गया है, रिपोर्ट आने का इंतजार है, जबकि गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

एएसपी समर बहादुर ने बताया कि थाना मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र में एक रेप की घटना प्रकाश में आई है। इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

सब इंस्पेक्टर को मिली परिणाम भुगतने की धमकी

मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र में वारदात की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर को आरोपियों के करीबियों ने सुलह समझौते का दबाव बनाया। सब इंस्पेक्टर ने विभागीय कार्यवाही के डर से नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि प्रकरण में खत्म कराने का बहुत दबाव आया। उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है।

Tags: crime newsKaushambi News
Previous Post

कृष्ण जन्माष्टमी के पंडाल की सजावट कर रहे युवक को लगा करंट, मौत

Next Post

नंद घर आनंद भयो…जय कन्हैया लाल की…., धूमधाम से मना कान्हा का जन्मोत्सव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Next Post

नंद घर आनंद भयो...जय कन्हैया लाल की...., धूमधाम से मना कान्हा का जन्मोत्सव

यह भी पढ़ें

Ranbir-Alia

रणबीर-आलिया की शादी का महिना हुआ पूरा, कपल ने इस खास अंदाज में किया सेलिब्रेट

15/05/2022
CM Nayab Singh

नायब सिंह की शिक्षकों से अपील, देश के नवनिर्माण में अपना अहम योगदान देने का लें संकल्प

30/07/2024
Molests

शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, थाने में पंचायत बैठाकर जबरन कराया सुलह

01/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version