• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिलाओं को प्रतिष्ठा एवं बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए : आनंदीबेन पटेल

Writer D by Writer D
16/03/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel)  बुधवार को लखनऊ स्थित अंसल गोल्फ सिटी के एक स्थानीय होटल में आयोजित वूमेन अचीवर्स एवार्ड समारोह में सहभागिता करते हुये महिलाओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने सम्मानित होने वाली महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि हर महिला को आर्थिक रूप से सशक्त होने और उनको स्वावलम्बी बनने का अवसर मिले।

राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं को प्रतिष्ठा एवं बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए। क्योंकि परिवार में एक माँ के रूप में वह अपनी विशिष्ट भूमिका अदा करती हैं। आनंदीबेन पटेल ने कहा कि यह सच है कि इक्कीसवीं शताब्दी में हमारे देश की महिलाएं न केवल स्वावलम्बी बनकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ी हैं, बल्कि भावी संगठनों का निर्माण करते हुए सशक्त भी हुई हैं।

राज्यपाल आनंदीबेन ने सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान का किया शुभारम्भ

उन्होंने कहा कि अनेक महिलाओं ने सामाजिक नैतिकता की बाध्यताओं को पार करते हुए घर तथा कार्यस्थल पर स्वयं को सफल उद्यमी एवं कार्यकारी व्यावसायिकों के रूप में साबित किया है। नए उद्यमों को आरंभ करने एवं उनका सफलतापूर्वक संचालन करने वाली महिलाओं ने विपरीत परिस्थितियों में भी उपलब्धियां अर्जित की हैं और दूसरों को प्रेरित भी कर रही हैं।

राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान युग नारी शक्ति का युग है। हमें सफल महिलाओं से प्रेरणा लेते हुए हर महिला को आर्थिक स्वावलम्बन की चुनौती को स्वीकारना होगा। केन्द्र सरकार का भी दृष्टिकोण महिलाओं के नेतृत्व वाले सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने में है। सरकार ने कामकाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की गरिमा को महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज सबसे गरीब महिलाएं जो सुरक्षित स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी की समस्याओं का सामना करती थी, उन्हें शौचालय, रसोई गैस आदि से अधिक सुरक्षित स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण मिला है। हमारे प्रधानमंत्री के नारी सशक्तिकरण के प्रयास बहनों की उपलब्धियों में दिख रहे हैं।

गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें : आनंदीबेन

कार्यक्रम में राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिलाओं को सम्मानित किया तथा कुंवर ग्लोबल स्कूल, लखनऊ के बच्चों को उपहार प्रदान किया।

Tags: anandiben patelLucknow Newsup news
Previous Post

यहां कहर बरपा रहा DeltaCron वैरिएंट, एक्शन में भारत का स्वास्थ्य मंत्रालय

Next Post

दलित प्रॉपर्टी डीलर की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से गर्दन पर किए कई वार

Writer D

Writer D

Related Posts

Kalyan Mandapam
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी 29 अगस्त को करेंगे कल्याण मंडपम का लोकार्पण

25/08/2026
CM Yogi
Main Slider

मिशन रोजगार के तहत 3572 युवाओं को नियुक्ति, चयनित अभ्यर्थियों ने सराहा योगी सरकार का पारदर्शी मॉडल

25/08/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

Yogi Cabinet: प्रदेश में 2,606 करोड़ का औद्योगिक निवेश, 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

25/08/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले : हरिद्वार तक बढ़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 08 मेगा परियोजनाओं को 2902 करोड़ के निवेश की मंजूरी

25/08/2026
NIPUN Model
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के निपुण मॉडल को समझने गाजियाबाद पहुंचे पांच देशों के प्रतिनिधि, 11 परिषदीय विद्यालयों में देखा कक्षा शिक्षण

25/08/2026
Next Post
murder

दलित प्रॉपर्टी डीलर की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से गर्दन पर किए कई वार

यह भी पढ़ें

PM Kisan Nidhi

किसानों के लिए खुशखबरी! इस दिन मिलेगी सम्मान निधि की 22वीं किस्त

16/02/2026
CM Nayab Singh Saini

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज

21/07/2026

पंजाब के दो गैंगस्टरों को STF ने कोलकाता में एनकाउंटर में किया ढेर

09/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version