• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

WWC: शेफाली की तूफानी पारी, अफ्रीका के खिलाफ ताबड़तोड़ फिफ्टी

Writer D by Writer D
27/03/2022
in खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड में खेले जा रहे महिला वर्ल्ड कप (WCC) में रविवार को टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबले में शेफाली वर्मा (Shefali Verma) की आंधी देखने को मिली। इसमें शेफाली वर्मा (Shefali Verma ) ने ओपनिंग करते हुए ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम इंडिया का स्कोर 274 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

शेफाली ने मैच में 46 बॉल खेलते हुए 53 रन की अहम पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके जमाए। पूरी पारी में टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट 115।21 शेफाली का ही रहा। उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ 91 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। मंधाना ने 84 बॉल पर 71 रन की पारी खेली।

शेफाली वर्मा बनी सबसे कम उम्र में तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेलने वाली भारतीय

टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। इसके बाद ओपनिंग करते हुए शेफाली ने पहले ही ओवर से ताबड़तोड़ खेलना शुरू कर दिया था। शेफाली ने तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल (Shabnim Ismail) के ओवर में ताबड़तोड़ आंधी की तरह पारी खेलते हुए 17 रन जुटाए।

शबनीम के इस ओवर में शेफाली ने शुरुआती 3 बॉल पर लगातार तीन चौके जमाए। इसके बाद दो बार डबल रन निकाले और एक नोबॉल मिलाकर ओवर में कुल 17 रन जड़ दिए। इससे ठीक पहले की तीन बॉल भी शेफाली ने एक चौका जमाया था और डबल रन लिए थे। ऐसे में यदि देखें तो शेफाली ने लगातार 9 बॉल खेलकर 22 रन बल्ले से निकाले।

17 साल की शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, लगातार दोनों पारी में तोड़ा रिकॉर्ड

यह वाकया पारी के 15वें ओवर की आखिरी बॉल पर हुआ। क्लो ट्रायोन की आखिरी बॉल पर मंधाना ने मिड-विकेट की तरफ शॉट खेला और एक रन के लिए दौड़ पड़ी। शेफाली भी रन के लिए भागीं, लेकिन थोड़ी दूरी पर आकर वे बॉल को देखने और रुक गईं। जबकि मंधाना दौड़ रही थीं। उसी दौरान फील्डर ने बॉल विकेटकीपर की तरफ फेंकी। उस वक्त दोनों बैटर्स के बीच क्रीज चेंज नहीं हुई थी। ऐसे में शेफाली ने तुरंत भागकर मंधाना को क्रॉस किया और खुद ने कुर्बानी दे दी। इस तरह शेफाली रन आउट होकर पवेलियन लौट गईं।

टी- 20 की नंबर एक बल्लेबाज बनी शेफाली वर्मा, विश्व कप में है इनका दबदबा

वुमन्स वर्ल्ड कप के इस अहम मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट गंवाकर 274 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए ओपनर स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 71 रन की पारी खेली। कप्तान मिताली राज ने 84 बॉल पर 68 रन बनाए। शेफाली ने फिफ्टी लगाई और 53 रन बनाकर रन आउट हो गईं। यदि वे आउट नहीं होती, तो टीम इंडिया का स्कोर 300 के पार भी जा सकता था।

Tags: cricket newsmitali rajshefali vermaSmriti Mandhanasports newswomen world cup
Previous Post

सपा को बड़ा झटका, भाजपाई हुए पूर्व विधायक सिनोद शाक्य

Next Post

‘मैं आत्मसरेंडर करता हूं, पुलिस गोली न मारे..’, तख्ती लेकर थाने पहुंचा हत्यारोपी

Writer D

Writer D

Related Posts

National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Rohit Sharma
Main Slider

अब TV पर गदर मचाएंगे क्रिकेटर रोहित शर्मा, अपना शो लेकर आएंगे ‘हिटमैन’

11/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Next Post

'मैं आत्मसरेंडर करता हूं, पुलिस गोली न मारे..', तख्ती लेकर थाने पहुंचा हत्यारोपी

यह भी पढ़ें

UP Legislative Council elections

यूपी विधान परिषद चुनाव में मतगणना जारी, लखनऊ में बीजेपी प्रत्याशी उमेश द्विवेदी आगे

03/12/2020
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, कन्नौज से लड़ेंगे 2024 का चुनाव

24/11/2022
Keys

इस हिस्से में न रखें चाबियां, घर से चली जाएगी बरकत

31/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version