• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में अब सड़कों पर गाड़ी खड़ी करने के लिए देना होगा शुल्क, जानिए क्या है नई पार्किंग पॉलिसी

Writer D by Writer D
27/09/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Parking

Parking

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सड़कों पर रातभर गाड़ी खड़ी (Parking)  करने पर अब शुल्क देना होगा। नगर विकास विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। योजना के मुताबिक, नगर निगम के अधिकार क्षेत्र (सार्वजनिक जगहों) में आने वाले स्थानों पर यदि कोई रात में गाड़ी खड़ी करता है तो उससे पार्किंग शुल्क (Parking Fees) लिया जाएगा। यह शुल्क प्रति रात 100 रुपये, हफ्ते भर के लिए 300 रुपये, महीने भर के लिए 1000 रुपये और साल भर के लिए 10000 रुपये होगा।

इतना ही नहीं यदि कोई बिना परमिट के गाड़ी खड़ी करता है तो उससे तीन गुना शुल्क वसूल किया जाएगा। फिलहाल, इस प्रस्ताव को लेकर संबंधित विभाग से सुझाव, आपत्ति और निस्तारण के बारे में पूरी डिटेल मांगी गई है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद नगर निगम में पार्किंग की नई नीति लागू होगी।

बताया जा रहा है कि प्रदेश में स्पष्ट नीति ना होने की वजह से मनमाने तरीके से पार्किंग टेंडर उठते रहते हैं, जिसके चलते शहरों में अवैध पार्किंग की बाढ़ आ गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों सुनियोजित पार्किंग (Parking) के लिए नगर विकास विभाग को नीति लाने का निर्देश दिया था। जिसके बाद अब नगर विकास नई पार्किंग नीति लेकर आ रहा है।

नगर निगम द्वारा विकसित पार्किंग (Parking) को निजी हाथों में भी देने पर विचार किया जा सकता है। नगर निगमों (बड़े शहरों) में पार्किंग ठेकों में बड़ी कंपनियां भी अपना टेंडर डाल सकेंगी।

नगर निगम से अनुमति लेने के बाद ठेकेदार द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ऑफिस, कॉलेज, हॉस्टल, व्यावसायिक भवन आदि स्थानों के पास निर्मित पार्किंग से शुल्क लिया जाएगा। योजना के तहत मल्टी लेवल कार पार्किंग की सुविधा भी विकसित की जाएगी।

पार्किंग शुल्क (Parking Fees) जो प्रस्तावित किए गए हैं-

आबादी के हिसाब से पार्किंग शुल्क (Parking Fees) लिया जाएगा। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहर में दो पहिया 855 और चार पहिया के लिए 1800 रुपये का मासिक पास बनेगा। 2 घंटे के लिए दो पहिया और चार पहिया वाहन का रेट 15 और 30 रुपये होगा। वहीं, एक घंटा पार्किंग करने पर 7 और 15 रुपये देना होगा।

दिल्ली जा रही ‘स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस’ पर पथराव, 2 बोगियों के टूटे शीशे

10 लाख से कम आबादी वाले शहर में दो पहिया के लिए 600 रुपये और चार पहिया का 1200 रुपये का मासिक पास बनेगा। 2 घंटे के लिए दो पहिया और चार पहिया वाहन का रेट 10 और 20 रुपये होगा। वहीं, एक घंटा पार्किंग करने पर 5 और 10 रुपये होगा। रात्रिकालीन पार्किंग 11 से सुबह 6 बजे तक होगी। उसका अलग रेट है।

Tags: Lucknow Newsnagar nigamnew parking policyparking fees in upup news
Previous Post

दिल्ली जा रही ‘स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस’ पर पथराव, 2 बोगियों के टूटे शीशे

Next Post

भारत की आध्यात्मिक और धार्मिक परंपरा का हृदय स्थल है उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पेपर लीक के मामलों में सरकार किसी भी दोषी को बख्शने वाली नहीं: मुख्यमंत्री

25/07/2026
CM Yogi laid the foundation stone for 125 development projects in Fatehpur.
उत्तर प्रदेश

सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

25/07/2026
Surge in GST collection in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में छलांग, एसजीएसटी में 24 प्रतिशत की वृद्धि

25/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में 2047 तक सपा की सरकार नहीं आने वाली : केशव प्रसाद मौर्य

25/07/2026
Abhijit Deepke thanked CJI Surya Kant.
Main Slider

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJI सूर्यकांत को दिया श्रेय

25/07/2026
Next Post
CM Yogi

भारत की आध्यात्मिक और धार्मिक परंपरा का हृदय स्थल है उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

Teacher

बंदूक टांग कर बच्चों को पढ़ाने पहुंचे ‘मास्टर जी’, बीएसए ने किया सस्पेंड

07/11/2023
Coconut Oil

सर्दी हो या गर्मी अपनी स्किन को न करें इग्नोर

15/09/2025
Suicide

फंदे से लटकता हुआ मिला युवक का शव

01/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version