• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हल्द्वानी जा रही बस 1500 फीट गहरी खाई में गिरी, 4 यात्रियों की मौत; सीएम धामी ने जताया दुख

Writer D by Writer D
25/12/2024
in उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
0
4 people died in a bus accident in Haldwani

4 people died in a bus accident in Haldwani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हल्द्वानी। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में नए साल के जश्न से ठीक पहले बुधवार को बड़ा हादसा (Accident) हुआ। यहां एक हल्द्वानी रोडवेज की बस भीमताल-रानीबाग रोड पर आमडाली के पास अनियंत्रित होकर करीब 1500 फुट गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा (Bus Accident) इतना भीषण था कि बस में सवार सभी 28 लोग छिटककर इधर-उधर जा गिरे। इनमें दो महिलाओं और एक बच्चा समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाकी के 24 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राहत व बचाव टीम ने सभी घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी है।

यह हादसा (Bus Accident) ऐसे स्थान पर हुआ है, जहां खड़ी पहाड़ी है। इसलिए घायलों को नीचे से ऊपर ले आना काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे हालात में राहतकर्मी रस्सी के सहारे घायलों को कंधों पर रखकर ऊपर ला रहे हैं। पुलिस के मुताबिक ज्यादातर घायलों को निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से कुछ घायलों की स्थिति नाजुक होने पर उन्हें बड़े अस्पताल के लिए रैफर किया गया है। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है। प्रशासन के मुताबिक हादसे की गंभीरता को देखते हुए एक तरफ जहां सुशील तिवारी अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है, वहीं हल्द्वानी से 15 एम्बुलेंस मौके पर भेजी गई हैं।

सीएम धामी ने जताया दुख

हादसे (Bus Accident) की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में अपना दुख प्रकट करते हुए कहा कि त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए प्रशासन को निर्देशित किया है। उन्होंने लिखा है कि सभी यात्रियों के सकुशल होने के लिए वह बाबा केदार से प्रार्थना करेंगे।

सीएम धामी ने अपने पोस्ट में कहा कि इस दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए कहा किगंभीर घायलों को सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है। इस अस्पताल में AIIMS ऋषिकेश से भी डॉक्टरों की टीम भेजी गई है।

अजरबैजान से रूस जा रही फ्लाइट क्रैश, अब तक 42 लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक जिस बस का एक्सिडेंट (Bus Accident) हुआ है, वह हल्द्वानी डिपो की है। यह बस रोज सुबह हल्द्वानी से 7।30 बजे पिथौरागढ़ के लिए निकलती है और रात भर वहीं रुकने के बाद अगले दिन सुबह छह बजे हल्द्वानी के लिए वापस लौटती है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में बस के ड्राइवर रमेश चंद्र पांडे और कंडक्टर गिरीश दानी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर एआरएम संजय पांडे व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Tags: Bus accidenthaldwani newsUttarakhand News
Previous Post

‘मैं हनुमान नहीं जो सीना फाड़कर दिखा दूं…’, सपा MLA नसीम सोलंकी से बोलीं कानपुर मेयर प्रमिला पांडे

Next Post

सुरक्षित महाकुम्भ: तीन स्तरीय चेकिंग के बाद ही मिलेगी मेला क्षेत्र में एंट्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Mayur Dixit
उत्तराखंड

कांवड़ मेले से पहले डीएम ने किया चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा सियासी संकेत! NCP के दोनों गुटों से BJP बोली- पहले विलय, फिर NDA

18/07/2026
Next Post
Maha Kumbh

सुरक्षित महाकुम्भ: तीन स्तरीय चेकिंग के बाद ही मिलेगी मेला क्षेत्र में एंट्री

यह भी पढ़ें

छत ढहने से नौ बच्चे दबे

फ़तेहपुर में दर्दनाक हादसा : छत ढहने से नौ बच्चे दबे, दो भाइयों समेत तीन की मौत, गांव में हड़कंप

29/08/2020
thieves arrested

32 साल से फरार चल रहे बदमाश समेत दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

21/11/2020
Aishwara Rai Bachchan

Aishwarya Rai ने नहीं चुकाया टैक्स, घर पहुंचा नोटिस

17/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version