• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्वभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7.41 करोड़ के पार, मृतकों का आंकड़ा 16.48 लाख से अधिक

Writer D by Writer D
17/12/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना वायरस (कोविड-19) से दुनियाभर में अब तक 16.48 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7.41 करोड़ अधिक लोग इस जानलेवा विषाणु की चपेट में आ चुके हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 7.41 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 16 लाख 48 हजार 091 मरीज की मौत हो चुकी हैं।

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.69 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि तीन लाख, सात हजार 339 लोगों की मौत हुई है।

संक्रमण के मामलों के हिसाब से दूसरे सबसे बड़े देश भारत में संक्रमितों की संख्या 99.56 लाख से ज्यादा हो गयी है। वहीं 94.89 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर 3.22 लाख रह गये हैं जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 1,44,451 हो गयी है।

दिल्ली के महापौरों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, यह है वजह

ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 70.40 लाख से ज्यादा हो गयी है और 1.83 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या करीब 27.08 लाख से ज्यादा हो गयी है, 47,994 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में 24.65 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 59,472 मरीजों की मौत हाे चुकी है।

तुर्की में कोविड-19 से अब तक 19.28 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 17,121 लागों की मौत हुयी है। ब्रिटेन में 19.18 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 65,618 लोगों की मौत हुई है। इटली में अब तक 18.88 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 66,537 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 17.73 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 48,596 लोगों की मौत हुई है।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 99.56 लाख हुई, 95 लाख के करीब रोगमुक्त

अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 15.17 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 41,365 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 14.56 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 39,560 लोगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में करीब 14.07 लाख लोग आ चुके हैं तथा 23,865 लोगों की मौत हुई है।

मेक्सिको में कोरोना से अब तक 12.77 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 115,679 लाख से ज्यादा लोगों की लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 11.59 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 23,914 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 11.31 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 52,883 लोगों की मौत हो गई है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.86 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 36,754लोगों की मौत हो चुकी है।

यूक्रेन में 9.45 लाख से ज्यादा लाेग इस वायरस से प्रभावित हुए हए जबकि 16,314 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में 8.83 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 23,827 लोग काल के गाल में समा गए हैं। नीदरलैंड में कोरोना से करीब 6.50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 10,333 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 6.36 लाख हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 19,248 तक पहुंच गया है। बेल्जियम में कोरोना से 6.15 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 18,278 लोगाें की मौत हो चुकी है।

पूर्व विधायक के छोटे पुत्र की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 5.94 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9,882 लोगों की मौत हुई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.78 लाख और मृतकों का आंकड़ा 12,636 तक पहुंच गया है। वहीं चिल्ली में कोविड-19 से अब तक 5.76 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 15,949 लोगों ने जान गंवाई है।

रोमानिया में कोरोना वायरस से 5.71 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 13,862 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.95 लाख से ज्यादा हो गई है और 7,156 लोगों की मौत हो चुकी है। कनाडा में कोरोना से अब तक 4.85 लाख से ज्यादा लोग संक्रमति हुए हैं, जबकि 13,815 लोगों की मौत हुयी है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक करीब 4.52 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,833 लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 4.45 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9,080 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से अब तक 4.06 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 6,794 लोगों की जान जा चुकी है। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से अब तक करीब 3.94 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 6,379 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में इस महामारी से 3.65 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 3,034 लोगों की जान जा चुकी है। सऊदी अरब में भी कोरोना से 3.60 लाख लोग प्रभावित हैं जबकि 6080 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 13,915 , बोलीविया में 9029, मिस्र में 6990, चीन में 4757 और ग्वाटेमाला में 4510 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: #corona in India24ghanteonline.comcorona symptomscorona symptoms indiaCorona updateCoronaviruscoronavirus curecoronavirus in indiaCoronavirus live updatescoronavirus newscoronavirus prevention foodcoronavirus prevention tipscoronavirus symptomscoronavirus updatecoronavirus vaccinecovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19world's corona updatesकोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस के लक्षण
Previous Post

दिल्ली के महापौरों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, यह है वजह

Next Post

कृषि कानूनों की वैधता हम अभी तय नहीं करेंगे : सुप्रीम कोर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

आंगन मिलन में सीएम धामी का संदेश, हर बच्चे को स्वस्थ और सुरक्षित माहौल का संकल्प

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Deepotsav
Main Slider

योगी सरकार के नेतृत्व में भव्य होगा 10वां दीपोत्सव, 33 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

05/10/2026
Main Slider

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

05/10/2026
Next Post
Supreme Court

कृषि कानूनों की वैधता हम अभी तय नहीं करेंगे : सुप्रीम कोर्ट

यह भी पढ़ें

murder

शराब ठेके पर हुए विवाद में पत्थर से कूच कर अधेड़ की हत्या

06/02/2022
cow shelters

विशेष निगरानी में होंगे उप्र के गोवंश आश्रय स्थल, शत-प्रतिशत होगी ईयर टैगिंग

23/04/2023
Vijay Mishra

बाहुबली विजय मिश्रा के फरार बेटे पर एक लाख का इनाम

23/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version