• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार में गैंगस्टरों का वर्चस्व : अजय कुमार लल्लू

Desk by Desk
07/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
अजय कुमार लल्लू Ajay Kumar Lallu

अजय कुमार लल्लू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गुरूवार को कहा कि मौजूदा निजाम में अपराधियों, गैंगस्टरों और संगठित डकैतो का वर्चस्व कायम हो चुका है। भाजपा के संकल्प पत्र में अपराधियों के प्रति जीरो टाॅलरेन्स की नीति और वादे की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं।

श्री लल्लू ने कहा कि अपराधी इतने मनबढ़ हो चुके हैं कि राजधानी के पाॅश इलाके गोमतीनगर में खुलेआम गोली मारकर मऊ जिले के व्यक्ति की हत्या कर दी गयी है। जिसमें राहगीर भी गोलीबारी से घायल हो गये। यह घटना भाजपा के ‘सुशासन’ के दावे की पोल खोलती है।

UGC ने निकाली कंसल्टेंट पदों पर भर्ती, ugc.ac.in पर करें अप्लाई

उन्होने कहा कि राजधानी लखनऊ अपराधियों और गैंगस्टरों के गैंगवार का सुरक्षित स्थल बन चुका है। यही कारण है कि अपराधी जहां और जिस जगह चाहते हैं जघन्य घटनाओं को अंजाम देते हैं और आसानी से फरार हो जाते हैं। योगी सरकार का कानून व्यवस्था पर नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो चुका है। पुलिस अपराधियों के सामने बौनी हो चुकी है।

श्री लल्लू ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का आलम यह है कि रोजाना महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप, गैंगरेप और हत्या की घटनाएं घटित हो रही हैं और पुलिस पीड़ित की मदद करने के बजाए आरोपियों को बचाने का काम कर रही है। बदायूं की जघन्य घटना के बाद पीलीभीत, मुरादाबाद और मेरठ की घटनाएं योगी सरकार के मिशन शक्ति की धज्जियां उड़ा रही हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ताजा घटनाएं यह साबित करती हैं कि प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो चुका है। सरकार का कानून व्यवस्था पर नियन्त्रण खत्म हो चुका है। जंगलराज कायम हो गया है। किसी भी चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार की पहली जिम्मेदारी आम जनमानस को सुरक्षा की गारंटी देना है जिसमें प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार पूरी तरह विफल और अक्षम साबित हुई है।

Tags: 24ghanteonline24ghanteonline.comajay kumar lalluhindi newslatest newsnarendra modiअजय कुमार लल्लूयोगी सरकार
Previous Post

चिकित्सक के घर में बदमाशों का तांडव, वृद्ध मां से मारपीट कर लूटी संपत्ति

Next Post

ब्रिटेन की उड़ानों पर प्रतिबंध बढ़ाया जाए : अरविंद केजरीवाल

Desk

Desk

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

02/07/2026
Hair
Main Slider

बारिश से चिपचिपे बाल बनेंगे सिल्की, आजमाएं ये टिप्स

02/07/2026
CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
Next Post
अरविंद केजरीवाल arvind kejriwal

ब्रिटेन की उड़ानों पर प्रतिबंध बढ़ाया जाए : अरविंद केजरीवाल

यह भी पढ़ें

एशियन पैरा आर्चरी चैंपियनशिप के लिए ‘SAAI’ ने दी इतने करोड़ रुपये की मदद

11/05/2022
jhonny lever

जॉनी लीवर ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को दी ये सलाह

23/11/2020

10 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

10/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version