• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

Writer D by Writer D
20/07/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana

Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM YOgi) की मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना (Mini Nandini Krishak Samridhi Yojana) ग्रामीण युवाओं के लिए सिर्फ सरकारी योजना नहीं, बल्कि जिंदगी बदलने का माध्यम बन रही है। प्रतापगढ़ के सांड़वा चंडिका गांव निवासी शिवम सिंह इसकी जीवंत मिसाल हैं। पांच वर्ष पहले उनके पिता को एक घायल देसी गाय मिली थी। परिवार ने उसकी सेवा-भाव से देखभाल शुरू की और यही गोसेवा आगे चलकर सफलता का आधार बन गई। बाद में योगी सरकार की मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना का लाभ मिला, आधुनिक डेयरी स्थापित हुई और आज उसी सफर ने परिवार को सालाना 20 लाख रुपये से अधिक आय, 25 गोवंश और गांव के अन्य लोगों को भी रोजगार देने वाले डेयरी उद्यमी के रूप में पहचान दिलाई है।

गोसेवा से शुरू हुआ सफर, योजना ने दी नई उड़ान-

शिवम बताते हैं कि उनके पिता राकेश सिंह को रास्ते में एक घायल देसी गाय मिली, जिसे घर लाकर उसकी सेवा की। उसी गाय की देखभाल करते-करते पिता-पुत्र दोनों का लगाव गोपालन से बढ़ता गया। धीरे-धीरे गोवंश की संख्या बढ़ती गई और देखते ही देखते यह 25 तक पहुंच गई। इसी दौरान उन्हें यूट्यूब पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना की जानकारी मिली।

योगी सरकार की योजना इस तरह ला रही बदलाव-

 मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के लिए उन्होंने आवेदन किया। चयन होने के बाद उन्हें पांच लाख का ऋण मिला। शिवम राजस्थान से साहीवाल और गिर नस्ल की 10 उत्कृष्ट गायें लेकर आए। अभी उनकी डेयरी से प्रतिदिन लगभग 110 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है, जिससे उनकी वार्षिक आय 20 लाख रुपये के ऊपर पहुंच गई है। शिवम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजना का लाभ लेकर वे अपने कारोबार को और आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने गांव और आसपास के लोगों को रोजगार भी देंगे। 

अब ए2 दूध के उत्पाद और नस्ल सुधार पर फोकस-

शिवम ने शुरुआत से ही अपनी डेयरी में बेहतर तकनीक का उपयोग किया है, जिससे अच्छी नस्ल की बछियाओं का जन्म हो रहा है और स्वदेशी नस्ल की गाय के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा मिल रहा है। अब उनका लक्ष्य शुद्ध ए2 दूध से घी और अन्य मूल्यवर्धित दुग्ध उत्पाद तैयार कर बाजार में अपनी अलग पहचान बनाना है। साथ ही वे उच्च गुणवत्ता वाली देसी नस्लों के ब्रीड डेवलपमेंट पर बड़े स्तर पर काम करना चाहते हैं।

युवाओं के लिए बन रहा प्रेरक मॉडल-

शिवम सिंह की कहानी बताती है कि सेवा भाव, आधुनिक तकनीक और सरकार की सही योजना का साथ मिल जाए तो ग्रामीण युवा अपने गांव में रहकर भी बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। एक घायल देशी गाय से शुरू हुआ यह सफर आज आत्मनिर्भरता, रोजगार सृजन और ग्रामीण समृद्धि का ऐसा मॉडल बन चुका है, जो प्रदेश के अन्य युवाओं को भी पशुपालन और डेयरी उद्यमिता की ओर प्रेरित कर रहा है।

Tags: Mini Nandini Krishak Samriddhi YojanaYogi News
Previous Post

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री साय

Next Post

हल्द्वानी में सिल्क पार्क की कवायद तेज, केंद्र से मिला सकारात्मक संकेत

Writer D

Writer D

Related Posts

Free computer training scheme receives an overwhelming response.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

23/07/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी 25,26 जुलाई को आगरा में,421 करोड़ की विकास योजनाओ का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास –

23/07/2026
The Yogi government has formulated an action plan worth ₹9.85 crore.
उत्तर प्रदेश

दिव्यांग विद्यार्थियों तक पहुंचेंगे सहायक उपकरण, योगी सरकार ने 9.85 करोड़ रुपये की बनाई कार्ययोजना

23/07/2026
Scholarship
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने छात्रवृत्ति व्यवस्था को बनाया समयबद्ध, 11 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

23/07/2026
CM Yogi
Main Slider

जय श्रीराम, हमारे सनातन संस्कार का संबोधन : सीएम योगी

23/07/2026
Next Post
Ganesh Joshi-Giriraj Singh

हल्द्वानी में सिल्क पार्क की कवायद तेज, केंद्र से मिला सकारात्मक संकेत

यह भी पढ़ें

application rejected

नर्सिंग कोर्स के लिए मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले 577 आवेदन खारिज

12/06/2022
CM Nayab Singh

नायब सिंह सैनी इस दिन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी रहेंगे कार्यक्रम में मौजूद

12/10/2024

टेपरिकॉर्डर जैसी चलने वाली प्रेस वार्ताओं से यूपी सरकार का काम नहीं चलेगा: प्रियंका

21/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version