• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस पर मनगढ़ंत आरोप लगाने वाली भाजपा के दिन पूरे हो चुके हैं : लल्लू

Writer D by Writer D
21/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अजय कुमार लल्लू Ajay Kumar Lallu

अजय कुमार लल्लू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस पर जम्मू कश्मीर में अलगाववादी तत्वों का साथ देने और धारा 370 पर अपनी स्थिति साफ करने के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता को कोई सवाल करने से पहले स्पष्ट करना चाहिये कि महबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के साथ मिलकर सरकार बनाने के पीछे उसकी मंशा क्या थी।

श्री लल्लू ने कहा “ योगी जी को कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले देश की जनता को बताना चाहिये कि भाजपा ने पीडीपी के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर में सरकार क्यों बनायी थी। वास्तव में भाजपा की नीति है कि वह सरकार बनाने के लिये किसी भी हद तक जा सकती है। कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने पहले से ही जम्मू कश्मीर के मामले में पार्टी की नीति स्पष्ट कर दी है। ”

ढाबा मालिक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर, CCTV खंगाल रही है पुलिस

उन्होने कहा कि श्री योगी बतायें कि उन्नाव,शाहजहांपुर,बुलंदशहर, हाथरस,बस्ती,बाराबंकी और कानपुर में महिलाओं के साथ लगातार बढती बलात्कार की घटनाओं को रोकने के लिये उनकी सरकार ने क्या उपाय किये हैं। बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेटियों के खिलाफ उत्पीड़न की घटनाये लगातार बढ़ रही हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की पहचान पीआर (पब्लिक रिलेशन) पार्टी के तौर पर आम जनता के बीच बन चुकी है और 2022 के चुनाव में जनता उसको सत्ता में बाहर करने का मन बना चुकी है। कांग्रेस पर मनगढ़ंत आरोप लगाने वाली भाजपा के दिन पूरे हो चुके हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस पर जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेताओ के समूह का समर्थन करने का आरोप लगाया था। उन्होने कहा कि गुपकार गैंग के बीच कश्मीर को अस्थिर करने संबंधी समझौते का कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ और स्थानीय नेताओं समर्थन किया था। उन्होने आरोप लगाया था कि वरिष्ठ कांग्रेसी पी चिदंबरम और गुलाम नवी आजाद समेत कुछ अन्य नेता धारा 370 हटाये जाने का विरोध खुलेआम कर चुके है जो देश की संप्रभुता और अख्ंडता के लिये एक गंभीर खतरा है।

Tags: 24ghante online.comajay kumar lalluCongress attack on BJPCongress attack YogiCongress stress on Yogi governmentअजय कुमार लल्लूकांग्रेस का बीजेपी पर हमालकांग्रेस का योगी पर हमला
Previous Post

भाजपा सरकार की जनकल्याण योजनाओं से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है : स्वतंत्रदेव

Next Post

नहीं मुश्किल सोशल मीडिया की लत से छुटकारा पाना

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

वृद्धजन परिवार की विरासत और सुरक्षाकवच, सम्मान-सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी: धामी

01/10/2026
Main Slider

‘अखिलेश से पूछिए, इंडी गठबंधन की बैठक में क्यों नहीं आए?’, ओपी राजभर का राहुल गांधी पर सीधा हमला

01/10/2026
Main Slider

यूपीआईटीएस: स्वाद की विरासत को मिली वैश्विक उड़ान

01/10/2026
UPSC
Main Slider

योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी

01/10/2026
उत्तर प्रदेश

अदम्य साहस व कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया सीएम योगी ने

01/10/2026
Next Post
internet habit

नहीं मुश्किल सोशल मीडिया की लत से छुटकारा पाना

यह भी पढ़ें

Transfer

आधा दर्जन IPS अफसर हुए इधर से उधर, जे रविंद्र गौड़ बने आगरा पुलिस कमिश्नर

09/01/2024
House

साकार होगा अपने घर का सपना

14/08/2022
Shahabuddin's son Osama joined RJD

RJD में शामिल हुए शहाबुद्दीन की पत्नी और बेटे, लालू और तेजस्वी ने दिलायी सदस्यता

27/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version