• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी बोले- असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराये

Writer D by Writer D
24/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
सीएम योगी cm yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मिशन रोजगार अभियान’ के तहत प्रत्येक जिले में जिला सेवायोजन कार्यालय को केन्द्र में रखते हुए व्यापक स्तर पर असंगठित क्षेत्र के कामगारों/श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि एमएसएमई सेक्टर और ‘एक जिला, एक उत्पाद’ योजना की तर्ज पर असंगठित कामगारों/श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। असंगठित क्षेत्र के कामगारों/श्रमिकों को सामाजिक, आर्थिक सुरक्षा के साथ जोड़ने का व्यापक अभियान चलाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को इस सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों को जोड़ते हुए उनके मार्गदर्शन और सुझावों को प्राप्त करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर ‘उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग’ की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्हाेने कहा कि संगठित क्षेत्र के साथ-साथ असंगठित क्षेत्र के कामगारों/श्रमिकों को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। कामगारों/श्रमिकों की सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा सम्बन्धी कार्यों पर तेजी से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को चार साल की सजा, 11 हजार जुर्माना

उन्होंने कहा कि प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की भांति निवासी कामगारों/श्रमिकों के डाटा संग्रहण तथा स्किल मैपिंग का कार्य प्रत्येक जिले में प्राथमिकता पर किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर इन कार्यों के सम्बन्ध में निरन्तर कार्यवाही हो। डिस्ट्रिक्ट बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित कर बैंकों से बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए। विभिन्न योजनाओं के तहत अधिक से अधिक लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने जिला स्तर पर रोजगार मेलों व लोन मेलों को आयोजित किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कामगारों/श्रमिकों के सेवायोजन एवं रोजगार सम्बन्धी कार्यों की जनपद तथा मण्डल स्तर पर साप्ताहिक व पाक्षिक समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर भी इस सम्बन्ध में नोडल अधिकारी तैनात किए जाएं, जो इन कार्यों की प्रगति आख्या से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि कामगारों/श्रमिकों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अधिकाधिक रोजगार के अवसर सृजित करते हुए उन्हें योग्यता व क्षमता के अनुरूप कार्य उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के संक्रमण को रोकने व उससे बचाव के लिए प्रभावी कदम उठाते हुए रोजगार उपलब्ध कराए गए हैं, उसी प्रकार असंगठित क्षेत्र के कामगारों/श्रमिकों के लिए रणनीति बनाते हुए कार्यवाही की जाए।

UP के मंत्री का बेतुका बयान, देश के पहले शिक्षा मंत्री डॉ अबुल कलाम आजाद के लिए कही ये बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार उपलब्ध कराने में एमएसएमई सेक्टर सहित ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना, ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ जैसी योजनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन सेक्टर व योजनाओं के माध्यम से कामगारों/श्रमिकों को व्यापक पैमाने पर रोजगार प्रदान किया जा रहा है। एमएसएमई सेक्टर की पूर्व स्थापित तथा नवीन इकाइयों को अब तक लगभग 31,000 करोड़ रुपए का ऋण उपलब्ध कराया गया है।

उन्होने कहा कि ‘मिशन रोजगार अभियान’ के तहत किए जाने वाले कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, कामगारों/श्रमिकों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के कार्यों में जिन जनपदों द्वारा अच्छे कार्य किए गए हैं, उनकी सराहना की जाए। उन्होंने इन कार्यों में अपेक्षित प्रगति न दर्शाने वाले जनपदों के अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।

श्री योगी ने कहा कि निजी क्षेत्र में भी रोजगार की व्यापक सम्भावनाएं हैं। इसी प्रकार, कृषि क्षेत्र में भी रोजगार उपलब्ध कराए जा सकते हैं। गौ-आधारित खेती के साथ-साथ गंगा जी के तटीय क्षेत्रों में बागवानी व आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने से भी व्यापक स्तर पर रोजगार सृजित होंगे। कोविड-19 के दौरान मनरेगा में बड़ी संख्या में मानव दिवस सृजित हुए, जिनका लाभ कामगारों/श्रमिकों को मिला। इसी प्रकार, एक्सप्रेस-वे और हाई-वे तथा अन्य निर्माण कार्यों में कामगार/श्रमिक सेवायोजित किए गए। ऐसे अभियानों को एक नई दिशा और गति देते हुए कार्य किए जाएं।

मुख्यमंत्री को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त श्री आलोक टण्डन ने कामगारों/श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराए जाने की दिशा में किए जा कार्यों से अवगत कराया। ‘उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग’ के सदस्यों से मुख्यमंत्री ने सुझाव आमंत्रित किए। सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अपने विचारों से अवगत कराया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन, पंचायतीराज मंत्री भूपेन्द्र सिंह चैधरी, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव श्रम सुरेश चन्द्रा, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: up newsup news in hindiYogi News
Previous Post

भीषण सड़क हादसा, एक दर्जन छात्रों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, दो की मौत

Next Post

बारामूला में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

बुध गोचर से चमकेगा इन 6 राशियों का भाग्य, करियर से कारोबार तक मिलेगा फायदा

22/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर राखी में कितनी गांठ लगाएं? जानें 3 गांठ का धार्मिक महत्व

22/08/2026
Green Tea
Main Slider

रक्षाबंधन पर भाई का मुंह मीठा करने के लिए बनाएं काजू हलवा

22/08/2026
Monsoon Dishes
Main Slider

बारिश के मौसम को बनाएं और भी मजेदार, ट्राई करें ये टेस्टी डिश

22/08/2026
UP-Japan cooperation in women and child welfare
Main Slider

महिला-बाल कल्याण में यूपी-जापान सहयोग की नई संभावनाओं पर मंथन

21/08/2026
Next Post
baramulla encounter

बारामूला में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी

यह भी पढ़ें

steal

बेखौफ बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

09/01/2021
misdemeanor

कक्षा दो की छात्रा से दुष्कर्म पर चर्च का फादर गिरफ्तार, जेल भेजा

25/04/2022
आतंकी हमले का खुलासा

श्रीनगर : आतंकी हमले का खुलासा, ISJK के पांच आतंकी गिरफ्तार, दो एम्बुलेंस बरामद

04/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version