• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गायत्री प्रजापति से ईडी ने की काली कमाई के बारें में लंबी पूछताछ, नहीं कबूली कोई बात

Writer D by Writer D
12/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, राजनीति, लखनऊ
0
गायत्री प्रसाद प्रजापति Gayatri Prasad Prajapati

गायत्री प्रसाद प्रजापति

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति से उसकी काली कमाई के बारे में लंबी पूछताछ की। वह सात दिन की ईडी की कस्टडी रिमाण्ड पर है। पूछताछ के दौरान उससे छापेमारी के दौरान उसके ठिकानों से बरामद संपत्तियों के दस्तावेजों से संबंधित कागजातों पर भी जानकारी मांगी गई। लेकिन वह लगातार ईडी के अधिकारियों के सवालों से बचता रहा।

ईडी को जेल में निरुद्ध प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की सात दिनों की कस्टडी रिमांड मिली हुई है। शुक्रवार को रिमांड का दूसरा दिन था। गायत्री प्रजापति के विरुद्ध ईडी ने दो केस दर्ज कर रखे हैं। गत 15 जनवरी को उसके खिलाफ ईडी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी एक केस दर्ज कर लिया था।

मनी लांड्रिंग का एक केस पहले से ही दर्ज है। यह नया केस गायत्री की बेनामी संपत्तियों के बारे में मिली जानकारियों और साक्ष्यों के आधार पर दर्ज किया गया था। पहले से चल रही जांच में भी ईडी ने ढेर सारे साक्ष्य जुटाए हैं। इस बार साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ हो रही है और उसका बयान दर्ज किया जा रहा है।

जहरीली शराब माफिया व गैंगेस्टर के आरोपी की दस लाख की संपत्ति कुर्क

खनन घोटाले में सीबीआई की एफआईआर के आधार पर ईडी ने मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया था। इस केस की जांच के दौरान ईडी ने 30 दिसंबर 2020 को गायत्री, उनके चार्टर्ड एकाउंटेंट व कुछ बेहद करीबी व्यक्तियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान उसे गायत्री की 100 से अधिक नामी-बेनामी संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली थी। कुछ संपत्तियों के संबंध में दस्तावेजी साक्ष्य भी मिले थे।

ईडी के सूत्रों के अनुसार गायत्री से उसकी व उसके बेटों की संपत्तियों, उसके द्वारा बनाई गई शेल कंपनियों और जमीनों के कारोबार के जरिए काला धन खपाने की आपराधिक साजिश के बारे में लगातार पूछताछ हो रही है। पिछली बार जांच में उसने सहयोग नहीं किया था।

अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली की हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर में भर्ती

इस मामले में गायत्री की संपत्तियां जब्त हो सकती हैं। आय से अधिक संपत्ति का मामला उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की जांच में भी प्रमाणित हो चुका है।

Tags: crime newsGayatri PrajapatiUP minister Gayatri Prajapatiup newsUP Politics
Previous Post

जहरीली शराब माफिया व गैंगेस्टर के आरोपी की दस लाख की संपत्ति कुर्क

Next Post

अरबो की ठगी करने वाली विदेशी कंपनी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

DM Mayur Dixit
Main Slider

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: DM मयूर दीक्षित

31/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

31/08/2026
OP Rajbhar-Akhilesh
उत्तर प्रदेश

अंकित बालियान एनकाउंटर के बाद अखिलेश पर बरसे राजभर, बोले- अब खबर मिल गई ना?

31/08/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

मायावती ने की मतदाताओं से अपील- वादों और विश्वासघात से बचें, निष्पक्ष होकर करें वोट

31/08/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पाती लिख प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

31/08/2026
Next Post
arrested

अरबो की ठगी करने वाली विदेशी कंपनी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CUET UG

CUET UG Result इस दिन होगा घोषित, जानें कब होगी काउंसलिंग

22/06/2024
शराबी दामाद की सास ने की हत्या Mother-in-law murdered by alcoholic son-in-law

शराबी दामाद की सास ने की हत्या, पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा

05/01/2021

किसानों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार सदा तत्पर : शिवराज    

18/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version