• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेवानिवृत इंस्पेक्टर से 6.20 लाख की धोखाधड़ी, तीन भाईयों पर मुकदमा दर्ज

Writer D by Writer D
20/12/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
Divyang gets GST notice of 86 lakhs

Divyang gets GST notice of 86 lakhs

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन भाइयों ने दुकान बेचने के नाम पर मेरठ निवासी सेवानिवृत पुलिस इंस्पेक्टर से 6.20 लाख रुपये ले लिया और बयनामा करने से मुकर गए। रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपित भाई आनाकानी करने लगे। थाना पुलिस ने आरोपित तीनों भाइयों पर धोखाधड़ी (Fraud ) का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के नेहरूनगर निवासी ओमप्रकाश पांडेय पुलिस इंस्पेक्टर के पद से 2017 में रिटायर्ड हुए थे। उन्होंने पाकबड़ा थाने के गांव गुरेठा निवासी देव शर्मा उर्फ प्रमुखी, उसके भाई राजेंद्र उर्फ राजू और अश्वरी उर्फ आशू के खिलाफ धोखाधड़ी कर रकम हड़पने का केस दर्ज कराया है। रिटायर्ड इंस्पेक्टर के अनुसार मुरादाबाद में तैनाती के दौरान वह पुलिस क्लब जाते थे। जहां उनके साथी इंस्पेक्टर राजीव शर्मा के साथ उनका रिश्तेदार आरोपित देव शर्मा उर्फ प्रमुखी अक्सर आता था।

ओमप्रकाश पांडेय के अनुसार देव शर्मा ने एक दिन बताया कि उसकी दुकान पर बैंक का कर्ज है। उसने सस्ते में दुकान बेचने का प्रस्ताव रखा। ओमप्रकाश पांडेय और राजीव शर्मा ने संयुक्त रूप से दुकान खरीदने की बात कही। दस लाख में सौदा तय हो गया। बाद में चेक के माध्यम से ओमप्रकाश पांडेय ने 2017 में अलग-अलग तारीख को देव शर्मा के भाई अश्वनी के खाते में तीन लाख 20 हजार रुपये डाले। बाद में इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने भी पीएफ अकाउंट से निकालकर पत्नी पूनम के माध्यम से तीन लाख रुपये दिए। इस तरह आरोपितों ने कुल छह लाख 20 हजार रुपये ले लिए। जब ओमप्रकाश पांडेय ने बेनामा करने को कहा तो देव शर्मा उर्फ प्रमुखी ने कहा उसके बड़े भाई राजेन्द्र कुमार शर्मा उर्फ राजू के साथ जाकर बेनामा कर देंगे। काफी दिनों तक बेनामा नहीं करने पर पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो तीनों भाई टालमटोल करने लगे। परेशान होकर पीड़ित सेवानिवृत पुलिस इंस्पेक्टर ओमप्रकाश पांडेय ने थाना पाकबड़ी में तहरीर दी।

थाना पाकबड़ा इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि तीनों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी कर रकम हड़पने का केस दर्ज कर लिया मामले में जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newsmerrut news
Previous Post

सपा नेता सहित पांच के खिलाफ छेड़खानी एवं दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Next Post

हत्या के दोषी दो दोस्तों को आजीवन कारावास

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

जन-जन की सेवा तन-मन से करना मेरा कर्तव्य: उप मुख्यमंत्री

24/08/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी व देश को अपमानित करने का काम करते हैं राहुल गांधी: सीएम योगी

24/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्कूली बच्चियों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी, सीएम योगी ने दिया उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद

24/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने रायबरेली में स्मृति सभागार का किया लोकार्पण

24/08/2026
OP Rajbhar- Ajay Rai
अयोध्या

सावन में मछली भोज पर सियासी घमासान, राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय बोले- निषाद समाज की परंपरा का सम्मान

24/08/2026
Next Post
Life Imprisonment

हत्या के दोषी दो दोस्तों को आजीवन कारावास

यह भी पढ़ें

Himanta Sarma

उनकी पत्नी पाकिस्तान में काम करती थीं… असम CM ने बताया गौरव गोगोई का कथित पाक कनेक्शन

08/02/2026
मुलायम सिंह यादव की बायोपिक

मुलायम सिंह यादव की बायोपिक 29 जनवरी को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

23/01/2021
AK Sharma

एके शर्मा ने पीलीभीत, लखीमपुरखीरी व शाहजहापुर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की

10/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version