• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लकी ड्रॉ में कार जीतने का झांसा देकर जालसाजों ने लाखों रुपए ठगे

Writer D by Writer D
14/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। जालसाजों ने सुशांत गोल्फ सिटी के अभय कुमार को यू-ट्यूब पर लकी ड्रा में कार जीतने का झांसा देकर एक लाख रुपये उनके खाते से उड़ा दिए। वहीं, ओएलएक्स पर बाइक बेचने का झांसा देकर एक के खाते से 32 हजार उड़ाए और आलमबाग की एक महिला के खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए।

सुशांत गोल्फ सिटी के चौधरी खेड़ा निवासी अभय कुमार के मुताबिक बीती सात जनवरी को उनके फोन पर कॉल आई थी। कॉलकर्ता ने कहा कि वह संजय शर्मा बोल रहे हैं। यू-ट्यूब कंपनी ने हर साल लकी ड्रा का आयोजन करती है। इस साल लकी ड्रा आपने जीता है। लकी ड्रा में आपने 14.85 लाख रुपये कीमत की एक कार जीती है।

आप चाहें तो कार अथवा नकद रुपये ले सकते हैं। इस पर उनसे कहा कि नकद रुपये लेना चाहते हैं। कॉलकर्ता ने कहा कि इनाम पाने के लिए आपको आधार नंबर और खाता नंबर बताना होगा। जिससे इनाम की राशि डाली जा सके। पीडि़त भी कॉलकर्ता के झांसे में आ गया। पीडि़त ने उसे आधार कार्ड भेजा और बैंक खाता संख्या भी बता दी। जिसके बाद बातों में फंसाकर कॉलकर्ता ने एक खाता नंबर देकर विभिन्न मदों में पहले 75 हजार रुपये और फिर बाद में 25 हजार रुपये जमा कराए। इसके बाद कहा कि थोड़ी देर में आपके खाते में 14.85 लाख रुपये आ जाएंगे। काफी देर बीतने के बाद भी खाते में रुपये नहीं आए।

किसानों की झोपड़ियों में आग लगने से गृहस्थी हुई खाक, मवेशी झुलसकर हुए घायल

इसके बाद पीडि़त ने कॉलकर्ता के मोबाइल नंबर पर कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रही थी। ठगी की जानकारी होने पर थाने पहुंचकर प्रार्थनापत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, ओऐलएक्स पर बाइक बेचने का झांसा देकर जालसाजों ने आलमबाग छोटा बरहा निवासी शरनप्पा गडेकर के खाते से जालसाज ने 32 हजार रुपये उड़ा दिए। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ओएलएक्स पर बाइक बिक्री का एड देखकर दिए गए नंबर पर संपर्क किया था।

इसके बाद कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति से 22 हजार 500 रुपये में बाइक बिक्री की बात तय हुई। जालसाज ने झांसा देकर पांच बार में 32,319 रुपये उड़ा दिए। वहीं, पारा के बजरंग विहार निवासी निहारिका पटेल के एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर जालसाजों ने खाते से 20 हजार रुपये उड़ा दिए।

Tags: Cyber crimeLucknow News
Previous Post

किसानों की झोपड़ियों में आग लगने से गृहस्थी हुई खाक, मवेशी झुलसकर हुए घायल

Next Post

लंबे समय से जमे इंस्पेक्टर गैर जनपद भेजे गए

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से गहरा लगाव: धामी

22/09/2026
Main Slider

नियुक्ति पत्र के बाद शिक्षक से पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

22/09/2026
Main Slider

यूपी-उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल जारी, 16 अक्टूबर को मतदान

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Next Post
transfer

लंबे समय से जमे इंस्पेक्टर गैर जनपद भेजे गए

यह भी पढ़ें

48 MPs suspended from Lok Sabha today

डिंपल यादव, शशि थरूर समेत 48 सांसद आज लोकसभा से निलंबित

19/12/2023

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 96.44 लाख हुई, 91 लाख मरीज रोगमुक्त

06/12/2020
Environment Directorate and I-Forest join hands for a green future

यूपी के हरित भविष्य के लिए पर्यावरण निदेशालय व आई-फॉरेस्ट ने मिलाया हाथ

20/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version