• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नए साल में सजाएं अपना घर, यहां से ले आइडियाज

Writer D by Writer D
01/01/2026
in फैशन/शैली
0
Home Decor

Home Decor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घर की सजावट (Home Decor) के लिए रचनात्मकता की जरूरत होती है, पैसों की नहीं।सभी चाहते हैं कि वे अपने घर को सजा-संवार कर रखें। रंग-बिरंगे हवा में लहराते हुए परदे हों, फूलों से भरा गार्डन हो, बेड पर बिछी हो शानदार चादर, एक से बढ़कर एक हों दीवारों के रंग, खूबसूरत बालकनी गार्डन हो और रॉयल दिखने वाला सोफा। हालांकि अब न तो किसी के पास सामान कम है और न ही ज्यादा खर्च करने के लिए नोटों की गड्डियां। इसलिए लोग सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर कम बजट में घर को अपने सपनों के महल वाला लुक कैसे दें। जानते हैं कम पैसों में घर सजाने (Home Decor) के नायाब तरीके-

मुख्य द्वार की सजावट

इसके लिए आप फूलों या मिट्टी से बने सजावट के सामान का इस्तेमाल कर सकती हैं। आजकल बाजार में मिट्टी से बना बेहद आकर्षक सजावट का सामान उपलब्ध है। आप अपने घर के मुख्य द्वार पर मिट्टी की रंग-बिरंगी विंड चाइम लगा सकती हैं। इसके अलावा आप दरवाजे के पास मिट्टी के आकर्षक बरतन में पानी भर कर उसमें 5 से 7 सुंदर फूल सजा सकती हैं।

बेडरूम का यूं बदलें लुक

सबसे ज्यादा समय हम अपने बेडरूम में भी बिताते हैं। लिहाजा एक जैसे बेडरूम में हर दिन एक जैसी चीजें देखकर आप भी बोर हो जाती होंगी। बेडरूम का ऐम्बियंस बदलना चाहती हैं तो बेडकवर या बेड स्प्रेड को चेंज कर दें। आप चहें तो बेड के चारों तरफ कैनोपी लगाकर उसे छोटी-छोटी फेयरी लाइट्स से डेकोरेट कर दें। यकीन मानिए रात में जब आप इन लाइट्स को ऑन करेंगी तो आपके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहेगा। आप चाहें तो बेडरूम के पर्दों को भी लाइट कलर टोन या लेयरिंग के आधार पर चेंज कर सकती हैं।

कम लागत में भी सजा सकते हैं अपना घर, यहां से ले आइडियाज

लिविंग रूम की सजावट

यदि आपको लग रहा है कि घर में रंग-रोगन कराना आपके बजट से बाहर है तो चिंता की कोई बात नहीं। आप पूरे घर में पेंट न करवा कर अपने ड्राइंग रूम की एक दीवार को गहरे रंग में रंग कर नया लुक दे सकती हैं। इसके अलावा सोफे के ऊपर के भाग में किसी खास आकार में पहले से मौजूद रंग का 3 गुना ज्यादा गहरा शेड लगा कर दीवार पर कला का काम कर सकती हैं।

सीढ़ियों का कमाल

अगर आपके स्टोररूम में पुरानी सीढ़ी रखी हुई है जिसका आप कभी कभार इस्तेमाल ऊंचाई पर रखी चीजों को निकालने के लिए करती हैं तो समय आ गया है कि आप इस सीढ़ी से कुछ क्रिएटिव करें। इसे बेडरूम या ड्रॉइंग रूम में दीवार के सहारे खड़ा करें। आप चाहें तो इस सीढ़ी को अपने हिसाब से डेकोरेट करके इस पर प्लांट्स, फोटोग्राफ्स, ऐन्टीक्स जो दिल करे लगा सकती हैं।

सोफा कवर बदलें

एक विकल्प यह है कि सोफा बदलने की बजाय सोफे के कवर और कुशन को बदल दें। अगर आपके सोफे के कवर का रंग क्रीम है, तो कुशन आप तीन बड़े आकार के और तीन छोटे साइज के लें। छोटे वाले कुशन का रंग थोड़ा डार्क शेड का रखें। आप अपने कुशन कवर का रंग अपने दरवाजे और खिड़कियों के रंग से मैच करता हुआ भी रख सकती हैं।

Tags: home decorhouse decoration tipshousehold tipslow budgetहाउसहोल्ड टिप्सहोम डेकोर टिप्स
Previous Post

ठिठुरती ठंड से रहेंगे दूर, सर्दियों में खाएं ये फल

Next Post

सर्दियों में रोजाना करें आंवला का सेवन, बढ़ जाएगी इम्युनिटी

Writer D

Writer D

Related Posts

tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये 4 हेल्दी स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

09/08/2026
Guru Brahaspati
Main Slider

12 अगस्त को उदित होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत!

09/08/2026
Kamika Ekadashi
Main Slider

आज रखा जाएगा कामिका एकादशी व्रत, जानें पूजा विधि और उपाय

09/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

Raksha Bandhan 2026: बहन को दें ये शुभ तोहफे, घर आएगी खुशहाली

09/08/2026
Makhana Chaat
फैशन/शैली

शाम की चाय के साथ खाएं मखाने के ये स्नैक्स, स्वाद भी और सेहत भी

09/08/2026
Next Post
Amla

सर्दियों में रोजाना करें आंवला का सेवन, बढ़ जाएगी इम्युनिटी

यह भी पढ़ें

Hypersonic Missile

DRDO ने लॉन्च की लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल, जानें इसकी ताकत

17/11/2024

ब्राजील में कोरोना से 97 हजार से ज्यादा की मौत, 28 लाख से अधिक लोग संक्रमित

06/08/2020
Illegal arms factory

अवैध असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

12/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version