• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजस्थान के स्‍पीकर सीपी जोशी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जल्‍द सुनवाई का किया आग्रह

Desk by Desk
22/07/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
राजस्थान के स्‍पीकर सीपी जोशी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

राजस्थान के स्‍पीकर सीपी जोशी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्‍थान में जारी सियासी घमासान खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब यह लड़ाई अदालतों के जरिये लड़ी जा रही है। सचिन पायलट ने विधानसभा के अध्‍यक्ष डॉक्‍टर सीपी जोशी की ओर से जारी नोटिस को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें उन्‍हें 24 जुलाई तक फौरी राहत मिल गई।

अब स्‍पीकर सीपी जोशी ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी (विशेष अनुमति याचिका) दायर कर मामले में हस्‍तक्षेप की मांग की है। डॉ. जोशी की ओर से कपिल सिब्‍बल बहस करेंगे। सिब्‍बल ने मुख्‍य न्‍यायाधीश से मामले की जल्‍द सुनवाई का आग्रह किया, जिसपर सीजेआई ने उन्‍हें सुप्रीम कोर्ट के रजिस्‍ट्रार के पास जाने को कहा।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बड़े भाई के घर पर ईडी का छापा

इससे पहले डॉ. जोशी ने जयपुर में शीर्ष आदलत का दरवाजा खटखटाने की बात कही थी। उन्‍होंने कहा था कि स्‍पीकर ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है, ऐसे में बीच में ही अदालती हस्‍तक्षेप नहीं हो सकता है। इस बाबत उन्‍होंने सुप्रीम कोर्ट के ही एक फैसले का हवाला दिया था। इसके बाद अब उन्‍होंने वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता सुनील फर्नांडिस के जरिये शीर्ष अदालत में याचिका दायर की है।

स्पीकर सीपी जोशी की याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट के मुताबिक, कोई भी अदालत स्पीकर के समक्ष चल रही कार्यवाही में तब तक दखल नहीं दे सकती जब तक स्पीकर उस पर फैसला न कर लें। सिर्फ नोटिस करने पर दखल करना उचित नहीं है। साथ ही कहा गया है कि जब तक सचिन पायलट और 18 विधायकों की अयोग्यता पर स्पीकर कोई फैसला नहीं करते तब तक अदालत इसमें दखल नहीं दे सकती है।

होलोहन फैसले के मुताबिक , दी यह दलील

होलोहन फैसले के मुताबिक, विधायकों की अयोग्यता को लेकर चल रही कार्यवाही में अदालत दखल नहीं दे सकती है। ऐसे में हाईकोर्ट का 24 जुलाई तक सचिन पायलट और अन्य 18 विधायकों के खिलाफ कार्रवाई न करने देने का फैसला गलत है। याचिका में कहा गया है कि सचिन पायलट और अन्य 18 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता को लेकर जो कार्रवाई चल रही है वो विधानसभा के सुनवाई का हिस्सा है।

ऐसे में कोर्ट दखल नहीं दे सकता है। 10वीं अनुसूची को देखते हुए हाईकोर्ट इस मामले में दखल नहीं दे सकता है। लेकिन, हाईकोर्ट के आदेश जारी करने के बाद वो सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने के लिए मजबूर हैं। स्पीकर आज ही अपनी याचिका पर सुनवाई की मांग करेंगे।

Tags: Ashok Gehlotpetition filedRajasthanRajasthan Speaker cp Joshi reaches Supreme Courtsachin pilotSpeakerSupreme Courturges hearing soonअशोक गहलोतजल्‍द सुनवाई का किया आग्रहयाचिका दायरराजस्थानराजस्थान के स्‍पीकर सीपी जोशी पहुंचे सुप्रीम कोर्टसचिन पायलटसुप्रीम कोर्टस्पीकर
Previous Post

थ्री लेयर सुरक्षा में रहेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, 1 अगस्त से पहले होंगी शिफ्ट

Next Post

भारत में 1000 रुपये हो सकती है कोरोना वैक्सीन की कीमत : अदार पूनावाला

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post

भारत में 1000 रुपये हो सकती है कोरोना वैक्सीन की कीमत : अदार पूनावाला

यह भी पढ़ें

Ram Mandir

न्यूयॉर्क में इंडिया-डे परेड में दिखाई जाएगी राम मंदिर की झांकी

03/07/2024
petrol-diesel price

नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें अपने शहर के रेट

12/01/2021
Paneer Tikka Roll

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version