• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड के हर गांव में देश के रक्षक हैं: पीएम मोदी

Writer D by Writer D
12/10/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के एक दिवसीय भ्रमण पर गुरुवार को आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)  ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड के हर गांव में देश के रक्षक हैं।

श्री मोदी (PM Modi) ने कहा, “मेरा विश्वास है कि ये दशक उत्तराखंड का होने वाला है; उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचे और आप लोगों का जीवन आसान हो इसके लिए हमारी सरकार पूरी ईमानदारी से काम कर रही है।”

स्थानीय खेल स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंडी टोपी पहनाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित नारायण आश्रम की कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट की गई। जनसभा के दौरान, उन्होंने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से 4,200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

श्री मोदी (PM Modi) ने अपने संबोधन में कहा ,“आज हर क्षेत्र, हर मैदान में हमारा तिरंगा ऊंचे से ऊंचा लहरा रहा है। हमारा चंद्रयान तीन चांद पर पहुंचा। जहां दुनिया में अभी तक कोई नहीं पहुंचा है। भारत ने चांद की जमीन पर उतरे चंद्रयान तीन मिशन को शिव शक्ति नाम दिया। आज दुनिया भारत की ताकत को देख रही है। हाल ही में देश ने लोकसभा और विधान सभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का बहुत बड़ा ऐतिहासिक फैसला लिया है। ये देश के हर क्षेत्र, हर वर्ग को सुविधा, सम्मान और समृद्धि से जोड़ने का अमृत काल है।”

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि एक समय था जब चारों ओर निराशा का माहौल था। हर भारतीय सोचता था कि हज़ारों करोड़ के घोटालों से देश को मुक्ति मिले, सबकी कामना थी की भारत का यश बढ़े। आज चुनौतियों से घिरी दुनिया में भारत की आवाज़ कितनी बुलंद होती जा रही है। उन्होंने कहा,“ हमारी सरकार माताओं-बहनों की हर मुश्किल को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस साल लाल किले से मैंने महिला स्वयं सहायता समूह को ड्रोन देने की घोषणा की है। ड्रोन के माध्यम खेतों में दवा, खाद, बीज पहुंचाए जा सकेंगे।”

उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचे, सरकार पूरे समर्पण भाव से काम कर रही है: पीएम मोदी

श्री मोदी (PM Modi) ने कहा,“ वन रैंक-वन पेंशन की उनकी (पूर्व सैनिकों) दशकों पुरानी मांग को हमारी ही सरकार ने पूरा किया है। अब तक वन रैंक-वन पेंशन के तहत 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि हमारी सरकार पूर्व सैनिकों को दे चुकी है। इसका लाभ उत्तराखंड के भी 75 हजार से ज्यादा पूर्व सैनिकों के परिवार को मिला है।”

उन्होंने कहा कि हाल ही में एशियन गेम्स समाप्त हुए हैं। इसमें भारत ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। पहली बार भारत के खिलाड़ियों ने शतक लगाया। 100 से अधिक मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया। इस खेल में उत्तराखंड की बेटियां और बेटे भी शामिल थे।

जनसभा स्थल पर पिथौरागढ़ के अलावा, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, देहरादून जनपदों से भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे।

Tags: dehradun newsNational newspm modiUttarakhand News
Previous Post

एक्सप्रेस वे पर नींद से जगाने के लिए झटके देगी सड़क, नियम तोड़ा तो गाड़ी हो जाएगी लॉक

Next Post

विदेश मंत्री जयशंकर को जेड श्रेणी की सुरक्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
jaishankar

विदेश मंत्री जयशंकर को जेड श्रेणी की सुरक्षा

यह भी पढ़ें

यूपी पंचायत चुनाव UP Panchayat elections

यूपी पंचायत चुनाव की इस तारीख तक जारी हो सकती है अधिसूचना 

02/01/2021
Poision

जनसुनवाई के दौरान SSP ऑफिस में महिला ने खाया जहर, मचा हड़कंप

20/06/2022
CM Yogi

जहां गोलियां चलती थीं आज वहां एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा: सीएम योगी

21/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version