• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

WCC: वर्ल्ड कप से बाहर हुई टीम इंडिया, नो बॉल ने तोड़ा करोड़ो भारतियों का सपना

Writer D by Writer D
27/03/2022
in खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

क्राइस्टचर्च। महिला वर्ल्डकप (Women World Cup) में भारत का सपना फिर टूट गया है। रविवार को साउथ अफ्रीका (SA) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत (Team India) की हार हुई है और इसी के साथ इस वर्ल्डकप में टीम इंडिया का सफर खत्म हो गया है। साउथ अफ्रीका ने इस मैच को जीता, ऐसे में टीम इंडिया सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई और वेस्टइंडीज़ की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 274 रनों का स्कोर बनाया था, जवाब में साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवर में जाकर जीत हासिल की। साउथ अफ्रीका ने आखिरी बॉल पर जीत हासिल करते हुए 7 विकेट खोकर 275 रन बनाए।

WWC: शेफाली की तूफानी पारी, अफ्रीका के खिलाफ ताबड़तोड़ फिफ्टी

भारत के बाहर होने के साथ ही तय हो गया है कि महिला वर्ल्डकप के सेमीफाइनल किन टीमों के बीच खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज़ से होनी है, जबकि साउथ अफ्रीका की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ होनी है।

टीम इंडिया की सीनियर खिलाड़ी और कप्तान मिताली राज, झूलन गोस्वामी के लिए यह एक सपना टूटने जैसा है। दोनों का यह आखिरी वर्ल्डकप था, ऐसे में हर किसी की कोशिश थी कि झूलन-मिताली को जीत के साथ विदाई दी जाए। लेकिन भारत सेमीफाइनल में जाने से चूक गया और इसी के साथ भारत का भी सपना टूटा है।

आखिरी ओवर में भारी पड़ गई नो-बॉल

साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में सात रनों की जरूरत थी। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने आखिरी ओवर डाला, उन्होंने बेहतरीन बॉलिंग की लेकिन एक चूक भारी पड़ गई। आखिरी ओवर की पांचवीं बॉल पर टीम इंडिया को विकेट मिला था, ऐसे में जीत की उम्मीद जाग गई थी। लेकिन दीप्ति शर्मा की वो बॉल नो-बॉल निकली, ऐसे में ना ही विकेट मिला, एक रन एक्स्ट्रा भी गया और फ्री-हिट भी मिली।

महिला विश्व कप: भारत ने बांग्लादेश को 110 रनों से दी करारी शिकस्त

भारत ने बनाया था बड़ा स्कोर फिर भी मिली हार

टीम इंडिया ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी की और उसे ज़बरदस्त शुरुआत मिली। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 71, शेफाली वर्मा ने 53 रन बनाए। इनके अलावा कप्तान मिताली राज ने 68, उपकप्तान हरमनप्रीत कौर ने 48 रनों की पारी खेली। इन्हीं खिलाड़ियों के दमदार खेल की वजह से भारत 274 का स्कोर बना पाया था।

जवाब में साउथ अफ्रीका की ओर से भी लौरा वोल्वार्डट ने 80 रनों की पारी खेली, जबकि लारा गुडाल ने 49 रन बनाए। अंत में मिगनॉन प्रीज़ की पारी साउथ अफ्रीका के लिए अहम साबित हुई, जिन्होंने 63 बॉल में 52 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटीं।

Tags: cricket newsmitali rajshefali vermaSmriti Mandhanasports newswomen world cup
Previous Post

अजय देवगन की परी का दिखा ग्लैमरस अवतार, फैंस लुटा रहे प्यार

Next Post

CUET ने जारी किया नोटिफिकेशन, इस दिन से शुरू होगा रेजिस्ट्रेशन

Writer D

Writer D

Related Posts

खेल

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

20/10/2026
खेल

गेंदबाजों पर भड़के फैंस तो संजू सैमसन ने किया बचाव, कही ये बात

15/10/2026
खेल

आज आखिरी बार अर्जेंटीना की जर्सी में उतरेंगे मेसी, 21 साल के सुनहरे सफर का होगा अंत

06/10/2026
Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

05/09/2026
Next Post
CUET PG

CUET ने जारी किया नोटिफिकेशन, इस दिन से शुरू होगा रेजिस्ट्रेशन

यह भी पढ़ें

डाइट का हिस्सा

मानसून में सेहत को सलामत रखने के लिए इसे बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

30/07/2020
yogi adityanath

सीएम योगी सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर लगातार एक्शन में

20/09/2020
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version