• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश के बुनकरों को फ्लैट रेट पर मिलेगी बिजली : सिद्धार्थ नाथ

Writer D by Writer D
26/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Siddharth Nath

Siddharth Nath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी के कारण बुनकरों का कारोबार प्रभावित होने से फ्लैट रेट पर विद्युत की सुविधा देने का निर्णय लिया है।

राज्य के हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आज यहां कहा है कि पावरलूम बुनकरों को फ्लैट रेट पर विद्युत सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। पूर्व निर्धारित फ्लैट रेट को रिवाइज करते हुए नये फ्लैट रेट पर विद्युत उपलब्ध कराने का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए वर्ष 2006 से निर्धारित दर के आधार पर 31 जुलाई तक छूट प्रदान की गई, जिसपर 450 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार भी आया है।

श्री सिंह आज खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सभागार में विधान परिषद सदस्य अशोक धवन, मेरठ के विधायक रफीक अंसारी एवं बुनकर संगठनों के साथ पावरलूम के लिए फ्लैट रेट पर विद्युत निर्धारण के संबंध में चर्चा कर रहे थे।

ATC टेलीकॉम में FDI के प्रस्ताव को कैबिनेट ने दी मंजूरी

उन्होंने कहा कि पहले पावरलूम बुनकरों के लिए फ्लैट रेट विद्युत के स्थान पर बिल आधारित व्यवस्था की गई थी, जिसके तहत आधा हार्सपावर तक के लूम के लिए 120 यूनिट विद्युत मुफ्त और उसके उपर प्रति यूनिट के हिसाब से साढ़े तीन रूपये बिल का प्राविधान किया गया था। इसी प्रकार एक हार्सपावर लूम के लिए 240 यूनिट विद्युत फ्री और उसके ऊपर साढ़े तीन रूपये प्रति यूनिट बिल की व्यवस्था की गई थी, लेकिन कोरोना महामारी आने से अन्य उद्योगों की तरह बुनकरों का कारोबार भी प्रभावित हुआ है, जिसको दृष्टिगत रखते हुए फ्लैट रेट पर विद्युत की सुविधा देने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में प्रस्तावित नये फ्लैट रेट पर बुनकरों के साथ सकारात्मक चर्चा भी हुई। बुनकरों ने फ्लैट रेट के लिए अपने सुझाव भी दिये। सभी ने एक मत से सरकार के इस फैसले का स्वागत किया और पूर्व निर्धारित फ्लैट रेट को बढ़ाने पर सहमति देते हुए प्रस्तावित दर को कुछ कम करने आग्रह भी किया।

चीनी कंपनी ने कोविड टीका बाजार में बेचने को तैयार, सरकार से मांगी इजाजत

श्री सिंह ने कहा कि बुनकरों की अपेक्षा के अनुसार राज्य सरकार के सीमित संसाधनों को दृष्टिगत रखते हुए विद्यत दर का निर्धारण कराया जायेगा। इसके साथ ही विद्युत दर को अंतिम रूप देने से पहले बुनकर संगठन के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श भी किया जायेगा। उसके पश्चात ही नई व्यवस्था लागू की जायेगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में पावरलूमों का सर्वे भी कराया जायेगा, ताकि कोई भी पात्र बुनकर इस सुविधा से वंचित न/न रह सके।

बैठक में अपर मुख्य सचिव, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग रमारमण, आयुक्त एवं निदेशक उद्योग गोविन्द राजू एनएस, बुनकर फोरम के प्रदेश अध्यक्ष अरशद जमाल सति गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मऊ, बाराबंकी, मेरठ, सहित प्रदेश के विभिन्न जिलो से बुनकर संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। सहित विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

Tags: latest UP newsLatest Uttar Pradesh News in Hindiup news
Previous Post

योगी राज में लोकतंत्र नहीं बचा : संजय सिंह

Next Post

बुद्धिमान बनने के मनुष्य को अपनानी चाहिए ये 4 आदतें

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Next Post

बुद्धिमान बनने के मनुष्य को अपनानी चाहिए ये 4 आदतें

यह भी पढ़ें

dr. deepa sharma

मौत से पहले प्रकृति की खूबसूरती दिखा रही थी डॉ. दीपा, पीएम मोदी ने जताया दुख

26/07/2021

पुलिस मुठभेड़ में शूटर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

24/11/2021
POlice car

यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुलिस की गाड़ी को ट्रक ने रौंदा, ड्राइवर की मौत, CO गंभीर

09/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version