• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी रचेगा इतिहास, पीएम मोदी करेंगे एक साथ नौ मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन

Writer D by Writer D
24/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
medical colleges

medical colleges

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भगवान बुद्ध की क्रीड़ास्थली सिद्धार्थनगर जिले में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ नौ राजकीय मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे। यह उपलब्धि हासिल करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन जायेगा।

आधिकारिक प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि सिद्धार्थनगर से योगी सरकार सोमवार को एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नौ नए राजकीय मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया जायेगा। ऐसा करने वाला उत्तर प्रदेश देश का अब तक का इकलौता राज्य होगा। हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को देश में सिरमौर बनाने में जुटे सीएम योगी आदित्यनाथ के इस क्रांतिकारी प्रयास से एक ही दिन में तीन हजार बेड से अधिक अस्पतालों और एमबीबीएस की नौ सौ सीटों की सौगात मिलने जा रही है।

उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी 75 जिलों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना का संकल्प कई बार दोहरा चुके हैं। उनका यह संकल्प तेजी से पूरा होता दिखाई भी दे रहा है। प्रदेश में 59 जिलों में मेडिकल कॉलेज बन चुके हैं, बन रहे हैं या प्रक्रियाधीन हैं। शेष 16 जिलों के लिए पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेजों की प्रक्रिया पर भी काम चल रहा है। 2017 के पहले प्रदेश में गिनती में दर्जन भर मेडिकल कॉलेज थे और सिर्फ साढ़े चार सालों में नए मेडिकल कॉलेजों से यूपी नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर है।

प्रवक्ता ने बताया कि 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री सिद्धार्थनगर, देवरिया, एटा, हरदोई, गाजीपुर, मीरजापुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर और जौनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे, तब देश की चिकित्सा व चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ जाएगा।

भदोही में गरजे सीएम योगी बोले- पूर्ववर्ती सरकारों ने माफियाओं का विकास किया

उन्होने बताया कि इन सभी मेडिकल कॉलेजों में 300 या उससे अधिक बेड के सभी संसाधनयुक्त अस्पताल होंगे और सभी जगह इसी सत्र से नीट के जरिये एमबीबीएस की 100.100 सीटों पर प्रवेश भी शुरू हो जाएगा। इससे अब तक पिछड़े समझे जाने वाले जिलों पर ही बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मिलने लगेगी और आगामी कुछ सालों में चिकित्सकों की फौज भी खड़ी हो जाएगी।

प्रवक्ता ने बताया कि सिद्धार्थनगर जिले का शुमार पूरब की तराई बेल्ट में होता है। जलवायु ऐसी है कि वायरस और बैक्टीरिया जनित रोग यहां ज्यादा पनपते हैं। योगी सरकार के समन्वित प्रयासों से काबू में आने से पहले इंसेफेलाइटिस से यहां हर साल बड़ी संख्या में मासूमों की मौतें होती थीं। गर्मी और बरसात के मौसम में कॉलरा और डायरिया के भी अधिक मरीज सामने आते थे। इलाज के लिए यहां के लोगों को गोरखपुर.बस्ती के मेडिकल कॉलेज या फिर लखनऊ की भागदौड़ करनी पड़ती थी।

दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर जाएंगे CM योगी, किसानों को वितरित करेंगे करोड़ो का ऋण

सिद्धार्थनगर में ही राजकीय मेडिकल कॉलेज बन गया है, अब उन्हें यहीं पर बेहतरीन इलाज मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि न सिर्फ बीमारियों बल्कि दुर्घटना की दशा में भी त्वरित इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस मेडिकल कॉलेज से पड़ोसी जिलों बलरामपुर, महराजगंज और पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के लोगों को भी बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

उन्होने बताया कि एक दौर वह भी था जब गोरखपुर.बस्ती मंडल के सात जिलों में चिकित्सा का दारोमदार अकेले गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज पर था पर बीते साढ़े चार सालों में यहां चिकित्सा क्षेत्र का कायाकल्प हो गया है। बस्ती में राजकीय मेडिकल कॉलेज दो साल से क्रियाशील है तो सिद्धार्थनगर और देवरिया में 25 अक्टूबर को इसका शुभारंभ होने जा रहा है।

डिप्टी CM केशव मौर्य बोले- कांग्रेस राष्ट्रीय बीमारी, जनता डॉक्टर बनकर कर रही इलाज

गौरतलब है कि कुशीनगर में 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कर चुके हैं। शेष दो जिलों संतकबीरनगर और महराजगंज में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा हो चुकी है। सबसे खास बात यह कि गोरखपुर में एम्स भी बन चुका है जिसका उद्घाटन अगले एक.डेढ़ माह में प्रधान मंत्री श्री मोदी करेंगे।

उन्होंने बताया कि नए राजकीय मेडिकल कॉलेजों से जहां चिकित्सा व चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश और सशक्त होगा वहीं प्रदेश सरकार इसके जरिये महान विभूतियों का नाम भी प्रतिष्ठित कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप सभी जिलों में बने मेडिकल कॉलेज उस जिले की महान विभूतिए सेनानी या महापुरुष के नाम से संचालित होंगे।

सिद्धार्थनगर का मेडिकल कॉलेज माधव प्रसाद त्रिपाठी के नाम से, देवरिया का मेडिकल कॉलेज महर्षि देवरहा बाबा के नाम से, गाजीपुर का मेडिकल कॉलेज महर्षि विश्वामित्र के नाम से, मिर्जापुर का मेडिकल कॉलेज मां विंध्यवासिनी के नाम से, प्रतापगढ़ का मेडिकल कॉलेज डॉ सोनेलाल पटेल के नाम से, एटा का मेडिकल कॉलेज वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम से, जौनपुर का मेडिकल कॉलेज पूर्व मंत्री उमानाथ सिंह के नाम से, फतेहपुर का मेडिकल कॉलेज अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियांव सिंह के नाम से संचालित होगा।

Tags: inaugration of nine medical collegesLucknow NewsUP governmentYogi Government
Previous Post

करवा चौथ पर चंद्रोदय से बनेगा ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

Next Post

सरेबाजार फर्नीचर व्यापारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में मची अफरा तफरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

खाटू श्याम जाने की थी तैयारी, फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे बाप-बेटा; मौत

30/10/2026
Main Slider

मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत CM धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

30/10/2026
Next Post
Murder

सरेबाजार फर्नीचर व्यापारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में मची अफरा तफरी

यह भी पढ़ें

GST Council meeting in lucknow

GST काउंसिल की बैठक: पेट्रोल-डीजल को GST में शामिल करने का किया विरोध

17/09/2021

हरियाली तीज के व्रत में गर्भवती महिलाएं बरतें ये सावधानियां

21/07/2020
satish puniya

बीजेपी का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- पार्ट टाइम राजनीति करता है गांधी परिवार

07/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version