• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा ने लखनऊ नगर निगम के नवीन मुख्यालय भवन की रखी आधारशिला, 4 एकड़ में होगा निर्माण

सभी अधिकारी नगरों की साफ-सफाई, स्वच्छता, सुशोभन, व्यवस्थापन पर दें विशेष ध्यान: एके शर्मा

Writer D by Writer D
16/07/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने मंगलवार को गोमतीनगर स्थित नगर निगम के केन्द्रीय कार्यशाला में नगर निगम, लखनऊ के नवीन मुख्यालय भवन की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण एवं शंख ध्वनि व विधि विधान से पूजा अर्चना कर भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। नगर निगम का यह मुख्यालय भवन 2 करोड़ रूपये की लागत से 18196.4 वर्गमी क्षेत्रफल में बनाया जायेगा। जिसमें भूतल सहित 5 तल होंगे। भवन में वाहन पार्किंग के लिए बेसमेंट भी बनाया जायेगा। भूमि पूजन के दौरान महापौर मती सुषमा खर्कवाल, क्षेत्रीय विधायक, समस्त पार्षद, नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह मौजूद रहे।

नगर निगम लखनऊ के नवीन मुख्यालय भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस भवन का निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ 18 महीने में पूर्ण करा लिया जायेगा।

यह भवन गोमती नदी के किनारे पेपरमील वार्ड में विधानसभा की तर्ज पर बनाया जायेगा। जैसे लखनऊ शहर को खूबसूरत और भव्य बनाने का प्रयास हो रहा है, इसी प्रकार से नगर निगम मुख्यालय का यह नवीन भवन भी बेहद दिव्य, भव्य और आकर्षक रूप में बनाया जायेगा तथा आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। इस भवन में नगर निगम की सम्पूर्ण कार्यवाहियों सहित विधिवत व्यवस्था की जायेगी, जिससे नगर निगम के कार्यों के संचालन में आसानी होगी।

AK Sharma

तत्पश्चात नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्थापित कन्ट्रोल रूम कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस कार्यालय से सम्पूर्ण नगर क्षेत्र की साफ-सफाई, स्वच्छता, व्यवस्थापन, बाढ़ पम्पिंग स्टेशनों, शिवरी प्लांट, आरआर कार्यशाला आदि की निगरानी की जायेगी।

AK Sharma

एके शर्मा (AK Sharma) ने नगर निगम अंतर्गत कूड़ा उठाने वाली वाहनोें, पम्पिंग स्टेशनों, डीजल पंपसेटों की साइटों पर ईधन भरने के लिए फ्यूअल बाउजर वाहन (ईधन वितरण वाहन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे मौके पर ही वाहनों और मशीनों को ईधन की आपूर्ति हो सकेगी और कार्यों की गति में किसी भी प्रकार की रूकावट नहीं आयेगी।

AK Sharma

एके शर्मा (AK Sharma) ने एसबीएम कार्यालय में ही नगर निगम के पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर की साफ-सफाई, स्वच्छता, सुशोभन, व्यवस्थापन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

‘आपातकाल’ के काले अध्याय के बारे में सदा अवगत कराता रहेगा ‘संविधान हत्या दिवस’: एके शर्मा

लखनऊ में कहीं पर भी जल भराव न हो, संचारी रोग न फैलने पाये, नाले/नालियों की सफाई में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, जिससे नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़े।

Tags: ak sharmalucknow nagar nigamLucknow Newsnagar vikas mantriup news
Previous Post

IAS पूजा खेडकर की रद्द की गई ट्रेनिंग, वापस बुलाई गईं एकेडमी से

Next Post

PNB में 7 लाख की लूट, पुलिस महकमे में हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami participated in the Weavers' Honor Program
राजनीति

उत्तराखंड की बुनाई और हस्तशिल्प कला अपनी विविधता, परंपरागत डिज़ाइन के कारण प्रसिद्ध: मुख्यमंत्री

17/09/2025
CM Vishnudev Sai
राजनीति

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान विकसित भारत की ठोस नींव साबित होगा: साय

17/09/2025
PM Modi launched the 'Healthy Women, Strong Families' campaign
राजनीति

राज्य के विकास में मातृशक्ति ने दिया बड़ा योगदान, महिलाएं अब होम स्टे सहित अन्य स्वरोजगार में अपना कौशल दिखा रही: सीएम धामी

17/09/2025
Pakistan Team
Main Slider

एशिया कप से पाकिस्तान का बहिष्कार, UAE के खिलाफ मुकाबले में नहीं उतरी टीम

17/09/2025
Encounter of cattle smuggler in Deepak murder case
उत्तर प्रदेश

NEET छात्र की हत्या मामले में कुख्यात पशु तस्करका एनकाउंटर, 4 अरेस्ट

17/09/2025
Next Post
Punjab National Bank

PNB में 7 लाख की लूट, पुलिस महकमे में हड़कंप

यह भी पढ़ें

UN General Assembly

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने पाकिस्तान को दी बड़ी चेतावनी, खाली करो पीओके

26/09/2020
Dark Underarms

अंडरआर्म्स का कालापन दूर करेगा बेकिंग सोडा, जानें इस्तेमाल का तरीके

10/01/2022
Open Pores

ओपन पोर्स की है समस्या, आजमाएं ये घरेलू टिप्स

12/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version