• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार बनाएगी हर परिवार का फैमिली कार्ड, रोजगार और नौकरी में मिलेगी मदद

Writer D by Writer D
29/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए एक नए परिवार कल्याण कार्ड की योजना बनाई है। इसके तहत राज्य के सभी परिवारों की मैपिंग कर फैमिली कार्ड (Family Card) बनाया जाएगा। फैमिली कार्ड 12 अंकों का होगा। इस कार्ड की मदद से सरकार परिवारों के बारे में पूरी जानकारी जुटाने में मदद करेगी।

बताया जा रहा है कि कार्ड (Family Card) की मदद से योगी सरकार (Yogi Government) लोगों को सरकारी योजनाओं से रोजगार और नौकरी दिलाने में सहयोग करेगी। हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर एक प्रेजेंटेशन देखा था और अब समाज कल्याण विभाग को इसे लागू करने के निर्देश दिए हैं। परिवार पहचान पत्र के लिए राशन कार्ड से डाटा एकत्रित करने की तैयारी की जा रही है। अगर ऐसा होता है तो कुछ ही दिनों में 60 प्रतिशत परिवार इससे जुड़ सकेंगे।

परिवार कल्याण कार्ड योजना से सरकार हर परिवार को रोजगार से जोड़ेगी। इसके अलावा सरकार की सभी योजनाओं को भी एक-एक परिवार से जोड़ा जाएगा। साथ ही धोखाधड़ी भी रुकेगी। उदाहरण के लिए यदि एक ही परिवार को सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है तो उसका डाटा भी सरकार के पास रहेगा। अगर अपात्रों को लाभ दिया जा रहा है तो उनके कार्ड क्लियर हो जाएंगे।

फैमिली कार्ड (Family Card) बनने के बाद फर्जी कार्ड हो जाएंगे बंद

जानकारी के मुताबिक, फैमिली कार्ड (Family Card) बनने के बाद फर्जी कार्ड बंद कर दिए जाएंगे। एक ही परिवार को बार-बार किसी योजना का लाभ मिलना बंद हो जाएगा। सरकार की मंशा है कि जिन परिवारों को अभी तक लाभार्थी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उन परिवारों को लाभार्थी योजनाओं के अंतर्गत लाया जाए।

गुरूद्वारे में लंगर की परम्परा सेवा के साथ समरसता का संदेश देता है : सीएम योगी

इतना ही नहीं इस कार्ड के बनने से सरकार के पास यह भी डाटा होगा कि किस परिवार को रोजगार और नौकरी की जरूरत है। उसी के अनुसार उस परिवार के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्ड के बनने से लोगों को काफी फायदा होगा। इन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा सकता है और इसके लिए अलग से आवेदन या किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी।

फैमिली कार्ड में होगी पूरी जानकारी

फैमिली कार्ड (Family Card) में राज्य में रहने वाले लोगों की पूरी जानकारी रखी जाएगी। इसमें उन परिवारों को प्राथमिकता के स्तर पर रखा जाएगा, जिनके यहां कोई नौकरी नहीं होगी।

इसी प्रकार यदि परिवार के एक सदस्य का जाति प्रमाण पत्र बनवाया जाता है तो परिवार के अन्य सदस्य भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उन्हें आवेदन के साथ किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी। फैमिली कार्ड बनने के बाद बेरोजगारों के लिए विशेष योजना भी तैयार की जाएगी। उनके अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने का कार्यक्रम बनाया गया है।

Tags: family cardLucknow Newsup newsYogi GovernmentYogi News
Previous Post

2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि का लक्ष्य हासिल करना है: सीएम धामी

Next Post

राजनीतिक अपमान की बिसात पर एक और द्रौपदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Four unrecognized madrasas sealed in Udham Singh Nagar
Main Slider

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील

02/09/2026
DM Mayur Dixit
Main Slider

डीएम के औचक निरीक्षण में खुली स्कूल की हकीकत, 4 फरवरी 2025 से गैरहाजिर मिला शिक्षक

02/09/2026
German delegation met Keshav Prasad Maurya.
उत्तर प्रदेश

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिला जर्मनी का प्रतिनिधिमंडल

02/09/2026
CM Yogi
Main Slider

सपा की सरकार में सैफई सिंडिकट खून चूसने का काम करता था: मुख्यमंत्री योगी

02/09/2026
Banke Bihari Temple
उत्तर प्रदेश

जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में हाई अलर्ट, मंगला आरती के लिए सिर्फ 600 की एंट्री

02/09/2026
Next Post
draupadi

राजनीतिक अपमान की बिसात पर एक और द्रौपदी

यह भी पढ़ें

Bharat

क्या बदल गया देश का नाम?, पीएम मोदी के आगे ‘इंडिया’ की जगह लिखा ‘भारत’

09/09/2023
Karva Chauth

करवा चौथ पर इस बार इन आउटफिट्स को भी कर सकते हैं ट्राई

13/10/2022
Shyam Hick died

कोरोना ने ली एक और कलाकार की जान, भोजपुरी स्टार श्याम देहाती का हुआ निधन

19/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version