• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोलकाता में मिला बांग्लादेश के सांसद का शव, नौ दिन से थे लापता

Writer D by Writer D
22/05/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Anwarul Azim Anar

Anwarul Azim Anar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। इलाज के लिए कोलकाता आए बांग्लादेश के सांसद अनवारुल आजिम (Anwarul Azim ) का शव कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में मिला है। वह विगत नौ दिनों से लापता थे। कोलकाता स्थित बांग्लादेश के उप उच्चायोग को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने सांसद की हत्या की आशंका जताई है।

बांग्लादेश के उप उच्चायोग के मुताबिक अनवारुल आजिम (Anwarul Azim ) 12 मई को इलाज कराने के लिए बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल आए थे। वह अपने एक मित्र के यहां बरानगर में ठहरे थे। 13 मई को उन्होंने कहा कि वह इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास जा रहे हैं। इसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं चल रहा था। 14 मई को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में लिखाई गई। इसके बाद बांग्लादेश के सांसद की तलाश में पुलिस की टीम जुट गई थी। उनका आखिरी लोकेशन बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रैक हुआ था।

कोलकाता से पुलिस की एक टीम बिहार गई थी, लेकिन उनके लापता होने के नौ दिन बाद अनवारुल आजिम (Anwarul Azim ) का शव कोलकाता के न्यू टाउन से बरामद हुआ। न्यू टाउन थाने की पुलिस और विधाननगर कमिश्नरेट का खुफिया विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है।

ऑप्रेशन के बाद राखी सावंत की हालत है नाजुक, एक्ट्रेस को मिली जान से मारने की धमकी

अनवारुल आजिम (Anwarul Azim) बांग्लादेश के झिनाईदह-4 संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। अचानक उनके लापता होने की वजह से पश्चिम बंगाल से लेकर बांग्लादेश तक हड़कंप मचा है। पुलिस ने कहा था कि जिस गाड़ी में वह चढ़े थे, उसका लोकेशन न्यू टाउन इलाके में मिला था। इसके बाद पुलिस ने बैरकपुर और उसके आसपास के इलाकों में उनकी तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं नहीं मिले। पुलिस ने बताया कि 12 मई को अनवारुल आजिम अपने एक मित्र गोपाल विश्वास के घर पहुंचे थे। 12 मई की रात को वह वहीं रहे। 13 मई को इलाज कराने के लिए निकले और उसके बाद उनका शव मिला है।

यह भी बताया जा रहा है कि कोलकाता आने के बाद बरानगर में रहने वाले अपने पुराने दोस्त के घर से निकलने के बाद अनवारुल आजिम न्यू टाउन के एक रेजिडेंशियल कंपलेक्स में फ्लैट किराए पर लेकर कुछ लोगों के साथ वहां ठहरे थे। इस बारे में आगे की जांच जारी है।

Tags: Anwarul Azimbangladesh MPinternational NewsKolkata newsNational news
Previous Post

ऑप्रेशन के बाद राखी सावंत की हालत है नाजुक, एक्ट्रेस को मिली जान से मारने की धमकी

Next Post

विश्व पैरा एथलेटिक: सुमित, मरियप्पन ने स्वर्ण जीता, भारत पदक तालिका में तीसरे स्थान पर

Writer D

Writer D

Related Posts

Massive explosion at a military base in Bolivia.
अंतर्राष्ट्रीय

सैन्य बेस में भीषण धमाका, 10 लोगों की मौत; 62 घायल

05/09/2026
Tariq Rahman-Sheikh Hasina
अंतर्राष्ट्रीय

जन्माष्टमी पर तारिक रहमान का शेख हसीना पर हमला, बोले- ‘कंस जैसे शासन’ को जनता ने उखाड़ फेंका

04/09/2026
14 vehicles blown up in Balochistan.
अंतर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान में 14 वाहनों को विस्फोट से उड़ाया, सेना पर हमले के बाद बढ़ा तनाव

04/09/2026
Hanging Bridge
अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश में बारिश का कहर, रंगामती में पानी में डूबा मशहूर हैंगिंग ब्रिज

03/09/2026
US-Iran War
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन-कुवैत-बहरीन पर मिसाइल हमले

02/09/2026
Next Post
Javelin Throw

विश्व पैरा एथलेटिक: सुमित, मरियप्पन ने स्वर्ण जीता, भारत पदक तालिका में तीसरे स्थान पर

यह भी पढ़ें

policemen injured in clash

राष्ट्रपति कार्यायल के पास हुए संघर्ष में 27 पुलिसकर्मी घायल

24/02/2021

रिस्पना और बिंदाल नदी में एलिवेटेड सड़क के लिए तलाशें संभावनाएं : मुख्य सचिव

13/04/2022
digital Lost-Found Kendra

महाकुम्भ 2025: डिजिटल केंद्रों पर मिलेगा खोया सामान, मिलेगी घाटों की जानकारी

09/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version