• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानिए सोमवती अमावस्या की तिथि, महत्व और पूजा विधि

Desk by Desk
14/12/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
somvati amavasya

somvati amavasya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। जो अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है उसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। पूरे वर्ष में दो से तीन सोमवती अमावस्या पड़ती हैं। मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि यानि अमावस्या 14 दिसंबर, दिन सोमवार को पड़ रही है। इस दिन दान और स्नान का बहुत महत्व माना जाता है। इस दिन लोग अपने पितरों की आत्मा की शांति हेतु नदी में स्नान और प्रार्थना करते हैं। स्नान के बाद पितरों के नाम से दान भी किया जाता है साथ ही इस दिन पति की लंबी आयु के लिए व्रत भी किया जाता है। जानते हैं सोमवती अमावस्या का महत्व और व्रत विधि…

सोमवती अमावस्या की प्रचलित कथाओं के अनुसार महाभारत में भीष्म ने युधिष्ठिर को इस दिन का महत्व बताते हुए कहा था कि जो भी मनुष्य इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करेगा उसे हर तरह से सुखी-समृद्धि की प्राप्ति होगी। उसे सभी प्रकार के रोग और दुखों से मुक्ति प्राप्त होगी। माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और उसके पश्चात दान करने से पितरों की आत्मा को शांति प्राप्त होती है। इस दिन व्रत करने का भी विधान है। जानते हैं व्रत क्यों किया जाता है और इसकी विधि क्या है।

सोमवती अमावस्या पर मौन व्रत करने का विधान है। माना जाता है कि जो मनुष्य इस दिन मौन व्रत करता है उसे सहस्त्र गोदान के समान फल की प्राप्ति होती है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन  जो सुहागन महिलाएं व्रत करती है उनके पति की आयु लंबी होती है, इसलिए महिलाएं अपने पति की दिर्घायु की कामना करते हुए सोमवती अमावस्या पर व्रत करती हैं। जानते हैं व्रत की पूजा विधि

पूजा विधि

  • सोमवती अमावस्या के दिन सोमवार होने से शिव जी से पति की दीर्घायु की कामना की जाती है।
  • पीपल के वृक्ष के  मूल भाग में विष्णु जी और अग्रभाग में ब्रह्मा जी और तने में शिव जी का वास माना जाता है, इसलिए सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा की जाती है।
  • इस दिन विवाहित स्त्रियों को पीपल के वृक्ष  में  दूध, जल, पुष्प, अक्षत और चंदन से पूजा करनी चाहिए।
  • उसके पीपल के वृक्ष में 108 बार धागा लपेट कर परिक्रमा करते हुए पति की दीर्घायु की कामना करनी चाहिए।
Tags: bajrang baanbajrang baan benefitsbajrang baan path ke niyambajrang baan path methodbajrang baan rules in hindibajrang balireligionsomvati-amavasyaSpirituality
Previous Post

सूर्य प्रताप शाही बोले- कुछ लोग किसानों को भ्रामक जानकारी देकर उकसा रहे हैं

Next Post

सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करे हिन्दू समाज : अखिल भारत हिन्दू महासभा

Desk

Desk

Related Posts

monsoon
Main Slider

मानसून के स्वागत की ऐसे करें तैयारी, हर कोई हो जाएगा इंप्रेस

01/06/2026
Hairstyles
फैशन/शैली

चेहरे के अनुसार चुने हेयरस्टाइल, मिलेगा परफेक्ट लुक

01/06/2026
Mangodi Kadhi
खाना-खजाना

खाने में बड़ी स्वादिष्ट होती है ये डिश, आपके खाने में लगा देगी चार चांद

01/06/2026
Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

31/05/2026
Next Post
Akhil Bharat Hindu Mahasabha

सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करे हिन्दू समाज : अखिल भारत हिन्दू महासभा

यह भी पढ़ें

jee mains

जेईई मेन एग्जाम के दूसरे फेज में इंजीनियरिंग कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन में आई 21 फीसदी

20/08/2020

निवेश बढ़ाना राज्य सरकार की प्राथमिकता : एस. एस संधु

06/04/2022
करीना

करवाचौथ के बाद Kapoor परिवार ने किया फैमिली डिनर, देखिये करीना का लुक

05/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version