• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहले चरण के मतदान से पहले यूपी में सौ प्रतिशत लगे टीका : योगी

Writer D by Writer D
28/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेशवासियों को कोविड टीकाकवर उपलब्ध कराने का हमारा महत्वपूर्ण अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है।

25 करोड़ 51 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण के साथ ही अब तक 98.89 प्रतिशत से ज्यादा वयस्क आबादी को टीके की पहली डोज लग चुकी है। जबकि 67.52 फीसदी लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को टीम-9 के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि विधानसभा चुनाव पहले चरण के मतदान से पूर्व 100 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली डोज और 75 प्रतिशत पात्र नागरिकों को दूसरी डोज लगाने का हमारा लक्ष्य है। प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी नागरिक टीकाकवर से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 15-17 आयु वर्ग के एक करोड़ 40 लाख 40 हजार किशोरों में से 87 लाख 33 हजार से अधिक यानी 63 प्रतिशत किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है। इसी प्रकार 31 जनवरी तक के लक्ष्य के अनुसार पात्र 80 प्रतिशत लोगों को प्री-कॉशन डोज भी मिल चुकी है। यह स्थिति संतोषजनक है। टीकाकरण को और तेज किए जाने की जरूरत है।

कोविड से बचाव की हमारी ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की नीति आशातीत सफलता देने वाली रही है। प्रदेश में तीसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना है। एक ओर जहां नए केस मिलने की संख्या दिनों-दिन कम हो रही है, वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या उत्साहवर्धक है। वर्तमान में कुल एक्टिव केस की 65 हजार 263 है। इनमें से 98 प्रतिशत से अधिक लोग मामूली लक्षणों के साथ घर पर ही स्वास्थ्यलाभ ले रहे हैं। एक्टिव केस और पॉजिटिविटी दर में लगातार गिरावट आ रही है। यह अच्छे संकेत हैं। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल के पालन हेतु जागरूक किया जाए। सतर्कता-सावधानी बहुत जरूरी है।

UP Chunav 2022: बीजेपी ने 91 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

पिछले 24 घंटों में एक लाख 80 हजार 883 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें सात हजार 907 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 14 हजार 993 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह संक्रमण सामान्य फ्लू की तरह है। इससे डरने की नहीं, सतर्क-सावधान रहने की जरूरत है।

कोरोना की रोकथाम के उद्देश्य से जारी विशेष सर्विलांस अभियान के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। इसे और प्रभावी बनाया जाए। निगरानी समितियां, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की टीम घर पर जाए तो सभी सदस्यों के स्वास्थ्य का हाल-चाल लें। कोई भी निःशुल्क मेडिकल किट से वंचित न रहे। दिव्यांग, निराश्रित और वृद्धजनों को घर बैठे चिकित्सा सहायता मुहैया कराई जाए। टीकाकरण से वंचित लोगों को चिन्हित कर तत्काल उन्हें टीकाकवर दिया जाए।

योगी ने कहा कि वाराणसी में संत रविदास जी की स्मृति में आयोजित पारंपरिक मेले के भव्य आयोजन हेतु आवश्यक तैयारी कर ली जाए। देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुजन इस मेले के सहभागी होंगे, तदनुसार उनकी सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। मेले में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन कराया जाना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से अस्पताल में उपचाराधीन कोविड पॉजिटिव लोगों के परिजनों से नियमित अंतराल पर संवाद किया जाए। होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे लोगों से संवाद कर उन्हें मेडिकल परामर्श, दवाएं आदि मुहैया कराई जाए।

Tags: cm yogiElection 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022Yogi Newsचुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

दिवियापुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव ने किया नामांकन

Next Post

पांच वर्षों में 95 लाख इकाइयों को मिला ऋण, बेरोजगारी की दर में हुई कमी

Writer D

Writer D

Related Posts

Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
CM Dhami
Main Slider

‘जनता की सेवा ही सरकार का धर्म’, चमोली से मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

15/07/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, कहा— लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान

15/07/2026
UP has made a strong mark in the economy in nine years: CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नौ वर्षों में उप्र ने देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में बनाई मजबूत पहचानः सीएम योगी

15/07/2026
Next Post
Placement day

पांच वर्षों में 95 लाख इकाइयों को मिला ऋण, बेरोजगारी की दर में हुई कमी

यह भी पढ़ें

CM Dhami

किसी भी राष्ट्र को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं प्राकृतिक संसाधन: सीएम धामी

28/06/2025
Sunil Gavaskar said India should win this World Test Championship..

भारतीय क्रिकेट टीम पर सुनील गावस्कर ने दिया बयान, बोले

04/06/2021
Bridal Makeup

दुल्हन के मेकअप के दौरान न करें इस क्रीम का इस्तेमाल

12/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version