• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीराम हमारे रोम-रोम में रमे और हर सांस में बसे हैं : शिवराज

Writer D by Writer D
10/04/2022
in राजनीति, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivarj Chauhan) ने कहा कि आज रामनवमी (Ramnavami) पर यही संकल्प है कि हम सब मिलकर अपने प्रदेश का विकास करें। परहित सरस धरम नहीं भाई के आदर्शों का पालन करते हुए सभी लोग मिलकर कल्याण के काम में लगें।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने आज रामनवमी पर कार्यक्रमों में भागीदारी मुख्यमंत्री निवास से प्रारंभ की। प्रात: मुख्यमंत्री निवास पर कन्याओं के पूजन और कन्या-भोज के साथ पूजा अर्चना कार्यक्रम संपन्न हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान और श्रीमती साधना सिंह चौहान ने बालिकाओं को प्रसाद वितरण किया। मुख्यमंत्री निवास पर राम नवमी पर भगवान राम की स्तुति में अनेक भजन गूँजे।

Image

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामराज की कल्पना अच्छे राज्य के लिए की जाती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन और लोक कल्याणकारी राज्य की स्थापना के साथ आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी गौरवशाली, वैभवशाली और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में लगे हैं। मध्यप्रदेश सरकार का भी संकल्प है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भी रामराज की कल्पना को साकार करें। इसके लिए जन-कल्याणकारी योजनाओं के साथ विकास कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं। साथ ही प्रदेश में दुष्टों और दुराचारियों के दमन का काम भी चल रहा है।

Image

श्री चौहान ने इस दौरान भजन भी गाये। इनमें राम नाम सुखदाई, भजन करो रे भाई, ये जीवन दो दिन का, भये प्रकट कृपाला और श्री रामचंद्र कृपालु भजमन शामिल हैं। भजन प्रस्तुति के बाद आरती हुई। मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती साधना सिंह, अधिकारी-कर्मचारी और श्रद्धालु उपस्थित थे।

जोग लगन ग्रह बार तिथि सकल भए अनुकूल।
चर अरु अचर हर्षजुत राम जनम सुखमूल॥#रामनवमी के पावन पर्व पर निवास में श्रीराम दरबार की पूजा-अर्चना कर एवं भजन गाकर प्रभु के श्रीचरणों की वंदना की और प्रदेश एवं देश के कल्याण तथा उन्नति के लिए प्रार्थना की।
जय सियाराम! pic.twitter.com/BEWU7Li10i

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 10, 2022

मुख्यमंत्री ने कहा है कि रामनवमी का महापर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जा रहा है। चित्रकूट में, ओरछा और प्रदेश के अन्य स्थानों में अलग-अलग मंदिरों में कार्यक्रम हो रहे हैं। रामनवमी के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा भगवान श्रीराम हमारे रोम-रोम में रमे और हमारी हर साँस में बसे हैं। भगवान श्री राम हम सब के आराध्य हैं।

Tags: madhya pradesh newsmp newsshivraj singh chauhan
Previous Post

भारत और इंग्लैंड के बीच प्रो हॉकी लीग मैच रद्द, ये है बड़ी वजह

Next Post

1570 MCM गैस उत्पादन कर 384 करोड़ का राजस्व अर्जन का रचा नया इतिहास

Writer D

Writer D

Related Posts

Twisha Case: Samarth and Giribala sent to 14-day judicial custody
Main Slider

Twisha Case: समर्थ और गिरिबाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, 10 सेकंड का झूठ पड़ा भारी

02/06/2026
Prateek Yadav's daughter got her father's tattoo made on her hand.
Main Slider

प्रतीक यादव की बेटी ने हाथ पर बनवाया खास टैटू! बोलीं— पापा हमेशा मेरे साथ

02/06/2026
Gyanesh Kumar
उत्तर प्रदेश

आगरा में सीईसी ज्ञानेश कुमार ने किए महादेव के दर्शन, बोले- शुद्ध मतदाता सूची ही निष्पक्ष चुनाव की नींव

02/06/2026
CM Yogi
Main Slider

फाजिलनगर का नाम होगा पावागढ़, कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी का ऐलान

02/06/2026
CM Yogi
Main Slider

हर जरूरतमंद को दिलाएं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री योगी

02/06/2026
Next Post

1570 MCM गैस उत्पादन कर 384 करोड़ का राजस्व अर्जन का रचा नया इतिहास

यह भी पढ़ें

CBSE

CBSE कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित, 93.12 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण

12/05/2023
ali goni

गौहर खान की जगह शो में शहनाज को देखना चाहते हैं अली गोनी

07/10/2020

किसान विरोधी भाजपा सरकार के चार दिन ही बचे : अखिलेश यादव

29/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version